✕

होम / बिजनेस / अब पिन की नहीं जरूरत! फेस, फिंगरप्रिंट और AI चश्मे से होगा UPI पेमेंट

अब पिन की नहीं जरूरत! फेस, फिंगरप्रिंट और AI चश्मे से होगा UPI पेमेंट

फेस, फिंगरप्रिंट और एआई तकनीक से पेमेंट का यह नया दौर देश को पूरी तरह ‘कैशलेस इकॉनमी’ की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

डिजिटल भुगतान को और आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार ने UPI सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं. अब पेटीएम, फोनपे और गूगलपे जैसे प्लेटफॉर्म पर भुगतान के लिए पिन डालने की जरूरत नहीं होगी. ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में पेश की गई नई तकनीकों के तहत यूजर्स अब फेस रिकग्निशन, फिंगरप्रिंट स्कैन और AI चश्मे की मदद से पेमेंट कर सकेंगे. इससे न सिर्फ ट्रांजैक्शन का समय बचेगा, बल्कि धोखाधड़ी की संभावनाएं भी कम होंगी.

फेस और फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में मंगलवार यानी 08 अक्टूबर को लॉन्च की गई इस सुविधा के तहत अब पिन की जगह चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट स्कैन से पेमेंट किया जा सकेगा. आधार-आधारित बायोमीट्रिक डेटा से यूजर की पहचान सत्यापित की जाएगी. ट्रांजैक्शन अप्रूव करने पर सिस्टम चेहरे या फिंगरप्रिंट को आधार डेटा से मैच करेगा, और वेरिफिकेशन सफल होते ही भुगतान पूरा हो जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यूपीआई से होने वाले सभी लेनदेन पूरी तरह फ्री रहेंगे.

AI चश्मे से होगा UPI लाइट पेमेंट

NPCI ने स्मार्ट ग्लास (AI चश्मा) पर ‘UPI लाइट’ सुविधा भी शुरू की है. इसके तहत यूजर बिना मोबाइल फोन के भी पेमेंट कर सकता है. यूजर को बस क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और वॉइस कमांड देना होगा. इस तरीके से 1000 रुपये तक का लेनदेन किया जा सकेगा. इसके लिए यूपीआई ऐप का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करना आवश्यक होगा.

अब रियल टाइम में होगा फॉरेन करेंसी ट्रांजैक्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फिनटेक फेस्ट के दौरान GIFT IFSC में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली (Foreign Currency Settlement System) का शुभारंभ किया. पहले जहां फॉरेन करेंसी ट्रांजैक्शन को सेटल होने में 36 से 48 घंटे लगते थे, वहीं अब यह प्रक्रिया रियल टाइम में पूरी होगी. इससे अंतरराष्ट्रीय भुगतान और तेज़ और आसान हो जाएंगे.

बैंक मित्र से निकाल सकेंगे कैश

अब बैंक मित्र पॉइंट भी एटीएम की तरह काम करेंगे. यूजर यूपीआई कैश पॉइंट से क्यूआर कोड स्कैन करके बिना कार्ड के नकद निकाल सकेगा. एक दिन में 10,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति होगी. देशभर में फिलहाल 5 लाख से अधिक बैंक मित्र सक्रिय हैं, जिससे यूपीआई की पहुंच ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक बढ़ेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

21 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago