होम / बिजनेस / सीटबेल्ट मामले पर अब Amazon की लग गई क्लास, नितिन गडकरी ने दिया ये आदेश

सीटबेल्ट मामले पर अब Amazon की लग गई क्लास, नितिन गडकरी ने दिया ये आदेश

नितिन गडकरी ने ऑनलाइन रिटेल स्टोर Amazon को कार के अंदर सीटबेल्ट अलार्म को डिसेबल करने वाली डिवाइस की बिक्री नहीं करने को कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सख्त हो चुकी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का अब एक और जरूरी फैसला सामने आया है. इसमें उन्होंने Amazon की क्लास लगाई है.

सीटबेल्ट अलार्म को डिसेबल करने वाली डिवाइस की बिक्री पर रोक
नितिन गडकरी ने ऑनलाइन रिटेल स्टोर Amazon को कार के अंदर सीटबेल्ट अलार्म को डिसेबल करने वाली डिवाइस की बिक्री नहीं करने को कहा है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "Amazon पर ऐसे मेटल क्लिप्स बेचे जा रहे हैं, जो सीटबेल्ट अलार्म को डिसेबल कर देते हैं. उस क्लिप को लगाने के बाद अलार्म नहीं बजता और लोग सीटबेल्ट नहीं लगाते हैं. हमने Amazon को एक नोटिस भेजकर इस तरह के क्लिप्स को बेचने के लिए मना किया है."

ई-कॉमर्स कंपनियों को सख्त निर्देश
यही नहीं, उन्होंने कन्ज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी एक खत लिखकर अपील की है कि ई-कॉमर्स कंपनियों पर इस तरह के डिवाइस की बिक्री पर रोक लगाई जाए. इस तरह के डिवाइस का खुलासा तब हुआ, जब जाने माने उद्योगपति साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वे पीछे की सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी.

ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए किया जाएगा अनिवार्य
गडकरी की अपील के बाद सेंट्रल कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन ऑथिरिटी ने ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस भेजकर सीटबेल्ट अलार्म को डिसेबल करने वाले प्रोडक्ट्स को बेचने से मना किया है. गडकरी ने ये भी कहा है कि सरकार की प्लानिंग है कि वे ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए भी रियर सीटबेल्ट अलार्म लगाने के लिए अनिवार्य करेंगे. फिलहाल, ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए सिर्फ फ्रंट सीटबेल्ट अलार्म लगाना ही अनिवार्य है.

1000 रुपये का जुर्माना
हम आपको बता दें कि सेंट्रल मोटर वेहिकल रूल्स (CMVR) के अनुसरा, यदि पीछे की सीट पर बैठा कोई व्यक्ति सीटबेल्ट नहीं लगाता है तो 138 (3) धारा के अंतर्गत 1000 रुपये जुर्माने का भी प्रावधान है. इस नियम से अधिकतर लोग या तो अनजान हैं या फिर इसे इग्नोर करते हैं. 

हर 4 मिनट में 1 व्यक्ति की मौत
अभी हाल में ही, रोड मिनिस्ट्री ने एक रिपोर्ट शेयर किया था, जिसमें ये बताया गया कि 2020 में सीटबेल्ट नहीं लगाने के कारण 15,146 लोगों की मौत हुई, जबकि 39,102 लोग घायल हुए. वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रत्येक 4 मिनट में रोड एक्सीडेंट के कारण एक व्यक्ति की मौत होती है. नितिन गडकरी ने कहा कि भारत सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि 2024 तक रोड एक्सीडेंट के कारण होने वाली मौत पर पूरी तरह खत्म हो जाएगी. 

VIDEO : साइरस मिस्‍त्री की मौत के पीछे जो सबसे बड़ी वजह निकलकर सामने आई

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

59 minutes ago