✕

होम / बिजनेस / अमेरिका दौरे पर निर्मला सीतारमण: सैन फ्रांसिस्को में टेक्नोलॉजी और निवेश पर हुई चर्चा, X पर दी जानकारी

अमेरिका दौरे पर निर्मला सीतारमण: सैन फ्रांसिस्को में टेक्नोलॉजी और निवेश पर हुई चर्चा, X पर दी जानकारी

वित्त मंत्री का यह दौरा भारत के डिजिटल विजन और निवेशक-अनुकूल माहौल को वैश्विक मंच पर मजबूत रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचकर अपने 11 दिवसीय अमेरिका और पेरू दौरे की शुरुआत की. दौरे के पहले चरण में उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद किया और सोमवार को सिलिकॉन वैली के प्रमुख बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की. इस मुलाकात से जुड़ी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है.

AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित हुई चर्चाएं  
वित्त मंत्री ने सिलिकॉन वैली की वेंचर कैपिटल फर्म a16z के जनरल पार्टनर अंजनेय मिधा और टेक्नोलॉजी कंपनी VMware के सीईओ रघु रघुराम से मुलाकात की. इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई. उन्होंने रणनीतिक साझेदारी और निवेश को मजबूत करने के अवसरों को भी रेखांकित किया.

AI को लेकर भारत की सक्रियता की सराहना  
VMware के सीईओ रघुराम ने भारत की AI क्षेत्र में हो रही प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनता जा रहा है. वहीं, अंजनेय मिधा ने बताया कि उनकी फर्म 16 अलग-अलग क्षेत्रों में सेक्टोरल फंड्स के जरिए रियल-वर्ल्ड समस्याओं के समाधान पर काम कर रही है.

Google Cloud के साथ डिजिटल इंडिया की चर्चा  
निर्मला सीतारमण ने गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन और उनकी टीम से भी बातचीत की. इस मुलाकात में डिजिटल इंडिया के तहत हुए बदलावों और भारत के तेज़ डिजिटल अपनाने को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक कदम बताया गया. कुरियन ने भारत की डिजिटल प्रगति की सराहना करते हुए भारत को ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए लैंड और सी केबल्स पर ज़ोर देने की सलाह दी. साथ ही, गूगल क्लाउड की भारत केंद्रित नई निवेश रणनीति भी साझा की गई.

भारतीय युवाओं के लिए AI स्किलिंग पर जोर  
वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि सीतारमण ने युवाओं को AI क्षेत्र में स्किल्ड बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और a16z को इस दिशा में सहयोग की संभावनाएं तलाशने को प्रोत्साहित किया. उन्होंने भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल की जरूरत पर भी बात की.

निवेशकों ने जताई भारत में निवेश की रुचि  
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित लंच राउंडटेबल में सीतारमण ने पेंशन फंड मैनेजरों और संस्थागत निवेशकों से मुलाकात की. इस चर्चा में भारत सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों और मौजूदा नीति ढांचे पर विचार-विमर्श हुआ. निवेशकों ने भारत में निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई और निवेश अनुभव को बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए.

स्टैनफोर्ड में #ViksitBharat पर दिया भाषण  
इसी दिन सीतारमण ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूशन में “विकसित भारत 2047” विषय पर मुख्य भाषण दिया. उन्होंने प्रोफेसर स्टीव डेविस के साथ एक फायरसाइड चैट में हिस्सा लिया, जिसमें भारत की विकास यात्रा और भविष्य की रणनीति पर विचार साझा किए.

अब चार दिन वॉशिंगटन डीसी में वैश्विक बैठकों में लेंगी भाग  
सैन फ्रांसिस्को के बाद सीतारमण 22 से 25 अप्रैल के बीच वॉशिंगटन डीसी जाएंगी. वहां वे IMF और वर्ल्ड बैंक की स्प्रिंग मीटिंग्स, G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक, डेवलपमेंट कमेटी प्लेनरी, IMFC प्लेनरी और ग्लोबल सॉवरेन डेट राउंडटेबल जैसी प्रमुख बैठकों में भाग लेंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.