होम / बिजनेस / सेल्सवुमन से वित्त मंत्री तक, Nirmala Sitharaman ने इस तरह मनवाया काबिलियत का लोहा

सेल्सवुमन से वित्त मंत्री तक, Nirmala Sitharaman ने इस तरह मनवाया काबिलियत का लोहा

निर्मला सीतारमण पति के साथ लंदन में रहती थीं, बाद में भारत लौटीं और सियासत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 64वां जन्मदिन (Finance Minister Nirmala Sitharaman Birthday) मना रही हैं. देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 30 मई 2019 को जो जिम्मेदारी संभाली थी, उसे अब तक वह बखूबी निभाती आई हैं. निर्मला सीतारमण को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रक्षा मंत्री बनाया गया था. सितंबर 2017 से मई 2019 तक वह इस पद पर रहीं. इसके बाद मई 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई. निर्मला सीतारमण की गिनती दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में होती है.   

यहां से हासिल की डिग्री
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उन्होंने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एमफिल किया और यहीं से उन्होंने इंडो यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की. वित्त मंत्री के पिता नारायण सीतारमण रेलवे में काम करते थे, जबकि उनकी मां सावित्री सीतारण हाउसवाइफ थीं. 

लंदन से लौटीं थीं भारत 
राजनीति में उतरने से पहले सीतारमण अपने पति परकला प्रभाकर के साथ लंदन में रहती थीं. यहां उन्होंने होम डेकोर स्टोर हैबिटेट के लिए एक सेल्सवुमन के रूप में काम किया था. बाद में, वह सीनियर मैनेजर (रिसर्च एंड एनालिसिस) के रूप में प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PWC) से जुड़ गईं. सीतारमण ने कुछ समय के लिए BBC लंदन में भी अपनी सेवाएं दी. बेटी के जन्म के बाद सीतारमण और उनके पति वापस भारत लौट आए. भारत लौटने के बाद निर्मला सीतारमण ने हैदराबाद में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में डेप्युटी डायरेक्टर का पद संभाला.  

हर स्तर पर मिली सराहना
निर्मला सीतारमण ने अपने सियासी सफर की शुरुआत भाजपा से की और धीरे-धीरे अपनी काबिलियत के बल पर आगे बढ़ती चली गईं. उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका को बखूबी निभाया. उनके कामकाज को हर स्तर पर सराहना मिली. 3 सितंबर 2017 को उन्हें देश की रक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ. उन्होंने 26 मई 2014 से 3 सितंबर 2017 तक वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया है. 2019 में उन्हें मोदी सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया और आज भी वह अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभा रही हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

39 minutes ago