होम / बिजनेस / आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने बेहद उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखा. कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 24,000 के करीब फिसल गया था. हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी लौटने से बाजार ने शानदार वापसी की और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ. बाजार की इस रिकवरी में आईटी सेक्टर की अहम भूमिका रही.

TCS और HCL Tech ने संभाली बाजार की कमान

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 बढ़त के साथ बंद हुए. सबसे ज्यादा तेजी TCS में देखने को मिली, जिसका शेयर 5.43% चढ़ गया. इसके अलावा HCL Tech में 5.02%, Tech Mahindra में 3.34% और Infosys में 3.17% की तेजी दर्ज की गई. NTPC और Kotak Mahindra Bank भी प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. दूसरी ओर Tata Steel, Eternal, UltraTech Cement, InterGlobe Aviation (IndiGo), Maruti Suzuki और Bharat Electronics (BEL) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.

ब्रॉडर मार्केट में भी रही मजबूती

मुख्य सूचकांकों के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट ने भी सकारात्मक रुख दिखाया. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.01% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03% की बढ़त के साथ बंद हुए. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी सबसे बड़ा गेनर रहा, जबकि एफएमसीजी और मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा.

क्यों टूटा था बाजार?

सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव रहा. दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई की खबरों और ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा से वैश्विक ऊर्जा बाजार में चिंता बढ़ गई. इसके चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 4% से ज्यादा उछलकर 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई.

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत के आयात बिल और ट्रेड बैलेंस पर दबाव बढ़ने की आशंका बनी, जिसका असर बाजार की शुरुआती कमजोरी के रूप में देखने को मिला. हालांकि बाद में आईटी शेयरों में खरीदारी और वैश्विक संकेतों में सुधार से बाजार ने नुकसान की भरपाई कर ली.

आज बाजार की नजर किन संकेतों पर?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आज निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बाजारों की चाल और जारी तिमाही नतीजों पर रहेगी. सोमवार की मजबूत रिकवरी यह संकेत देती है कि गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फिलहाल बाजार को समर्थन दे रही है.

इन शेयरों पर रखें नजर
आज घरेलू शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशक Emcure Pharmaceuticals, Welspun Enterprises, HCL Technologies, Fino Payments Bank, Grasim Industries, Zee Entertainment, Biocon और SBI Funds Management पर नजर बनाए रखेंगे. HCL Tech ने भारत में AI डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 3,500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है, जबकि SBI Funds Management का 9,813 करोड़ रुपये का आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. वहीं Grasim की सहायक कंपनी ने 17,200 करोड़ रुपये में Solenergi Power के अधिग्रहण को मंजूरी दी है. इसके अलावा Zee Entertainment को FCCB से जुड़े प्रस्ताव पर RBI की मंजूरी मिली है, जबकि Biocon में Mylan की हिस्सेदारी बिक्री की खबर भी चर्चा में है. दूसरी ओर Emcure, Welspun और Fino Payments Bank से जुड़े कॉरपोरेट अपडेट भी निवेशकों का ध्यान खींचेंगे. आज L&T Technology Services, Tata Elxsi, Anand Rathi Share and Stock Brokers, Aditya Birla Money, Jindal Saw और अन्य कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे भी जारी करेंगी, जिससे इन शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 hour ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 hour ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

5 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

3 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

1 hour ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

1 hour ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

6 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

5 hours ago