✕

होम / बिजनेस / NIRDC ने लॉन्च किया InDApp: MSME उद्यमियों के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

NIRDC ने लॉन्च किया InDApp: MSME उद्यमियों के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

InDApp प्लेटफॉर्म न केवल MSME उद्यमियों के लिए डिजिटल और सुविधाजनक समाधान प्रदान करता है, बल्कि यह भारत की औद्योगिक विकास नीति और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत सरकार के MSME मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत स्वायत्त और गैर-लाभकारी संस्था, राष्ट्रीय उद्योग अनुसंधान एवं विकास परिषद (NIRDC), ने रविवार को InDApp नामक स्वदेशी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया. इस एप्लिकेशन का अनावरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया.

InDApp को NIRDC की मल्टी-सेक्टर सुविधा रणनीति के तहत एकीकृत सिंगल-विंडो प्लेटफ\र्म के रूप में विकसित किया गया है. यह MSME क्षेत्र की गति, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. प्लेटफ़ॉर्म सरकारी अनुमोदनों, रियल-टाइम बाजार जानकारी और देशभर के व्यापारिक अवसरों तक सरल पहुँच प्रदान करता है, जिससे उद्यमियों को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी.

MSME क्षेत्र के लिए InDApp की भूमिका

लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए बी.एल. वर्मा ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था में MSME क्षेत्र GDP, निर्यात और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देता है. InDApp एक दूरदर्शी पहल है, जो प्रक्रियाओं और अनुमोदनों को सरल बनाकर, पारदर्शिता बढ़ाकर तथा व्यापारिक अवसरों तक आसान पहुँच देकर इस क्षेत्र के विकास को गति देगी. यह प्लेटफ\र्म नवाचार, प्रतिस्पर्धा और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा.”

बहु-मंत्रालयी समन्वय के साथ प्लेटफॉर्म

NIRDC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंभू सिंह (IAS सेवानिवृत्त) ने कहा, “InDApp एक अनोखा प्लेटफ़ॉर्म है, जो अंतर-मंत्रालयीय समन्वय और बहु-क्षेत्रीय सुविधा को एक साथ लाकर पूरे भारत में उद्यमियों को सशक्त बनाता है. यह न केवल जमीनी स्तर पर औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समावेशी, सुरक्षित और सतत विकास की दिशा में देश की प्रगति को भी मजबूत करेगा.”

इसके अलावा लोकार्पण कार्यक्रम में NIRDC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित वर्मा (IAS से.नि.), राष्ट्रीय प्रशासक सुबिश पी. वासुदेव, राष्ट्रीय निदेशक (प्रशासन एवं स्थापना)  डॉ. के.वी. प्रदीप कुमार और निदेशक (दक्षिणी क्षेत्र) मनोज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे. 

डिजिटल और फिजिकल आउटरीच का समेकन

InDApp प्लेटफॉर्म डिजिटल सुविधा और फिजिकल संपर्क का समेकन करता है. यह सुनिश्चित करता है कि देश के किसी भी क्षेत्र में स्थित माइक्रो, स्मॉल या मीडियम उद्यम अपने पैमाने या सेक्टर की परवाह किए बिना औद्योगिक अवसरों, बाजार प्रवृत्तियों, निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं, वित्तीय सब्सिडी और तकनीकी उन्नयन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों तक शीघ्र पहुँच सकें.

व्यवसाय के हर चरण शुरुआत से लेकर कार्यान्वयन तक यह ऐप उद्यमियों को मार्गदर्शन प्रदान करेगा और देशभर के सहयोगियों, साथियों और संभावित भागीदारों से जुड़ने का अवसर भी देगा.

सात केंद्रीय मंत्रालयों के सहयोग से विकसित

बेहतर अंतर-क्षेत्रीय समन्वय सुनिश्चित करने के लिए InDApp को सात केंद्रीय मंत्रालयों के सहयोग से तैयार किया गया है:

1. खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
2. मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय
3. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
4. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
5. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
6. कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय
7. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयइस बहु-मंत्रालयी एकीकरण के कारण उद्यमी सेक्टर-विशिष्ट जानकारी, प्रक्रियाओं और सहायता ढाँचे तक एक ही डिजिटल माध्यम से पहुँच सकेंगे, जिससे समय और जटिलताओं में भारी कमी आएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

4 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

6 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

22 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago