होम / बिजनेस / NIIT के चौथी तिमाही के रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी, कंपनी ने डिविडेंड का किया ऐलान

NIIT के चौथी तिमाही के रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी, कंपनी ने डिविडेंड का किया ऐलान

NIIT Limited ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024 के वार्षिक परिणाम जारी किए. इसके साथ ही कंपनी ने निवेशको को डिविडेंड देने की घोषणा भी की है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की लीडिंग स्किल्स एंड टेलेंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एनआईआईटी लिमिटेड (NIIT) ने वित्त वर्ष 2024 के वार्षिक परिणाम जारी किए. इस वित्तीय वर्ष के दौरान कंपनी ने सालान रेवेन्यू 3035 मिलियन, EBITDA 48 मिलियन, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 384 मिलियन और ईपीएस 2.85 रुपये प्राप्त किया है. इसी के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा भी की है. 

इतने डिविडेंड की घोषणा 

वित्त वर्ष मार्च तिमाही के दौरान कंपनी ने 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 743 मिलियन नेट रेवेन्यू हासिल किया. वहीं, EBITDA 13 मिलियन और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 112 मिलियन है. इस प्रॉफिट के बाद शुक्रवार को कंपनी के बोर्ड ने 0.75 प्रति इक्विटी शेयर पर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 31 अक्टूबर, 2023 को घोषित 0.50 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है. 

Generative AI के एकीकरण की घोषणा
कंपनी ने अपने मौजूदा डिजिटल मार्केटिंग और फुल स्टैक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में जेनरेटिव AI के एकीकरण की घोषणा की, जिसका उद्देश्य शिक्षार्थियों को आज के तेजी से विकसित हो रहे नौकरी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त से लैस करना है, जिससे वे उद्योग के लिए तैयार हो सकें. 

कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विजय के. थडानी (Vijay k Thadani) ने कहा हमें GenAI को अपनाने के लिए अपने ग्राहकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने कहा कि कंपनी का शुरुआती करियर सेगमेंट का रेवेन्यू साल-दर-साल 16 प्रतिशत बढ़ा, जिसने कुल रेवेन्यू में 48 प्रतिशत का योगदान दिया. कामकाजी पेशेवर वर्ग में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई और शेष 52 प्रतिशत का योगदान हुआ. इसके अतिरिक्त, StackRoute और TPaaS ने साल-दर-साल 45 प्रतिशत की वृद्धि की. 

इसे भी पढ़ें-1 साल में 40 प्रतिशत रिटर्न, फायदेमंद है म्यूचुअल फंड की ये स्कीस

कंपनी के चेयरमैन ने कहा
कंपनी के चेयरमैन और को-फाउंडर राजेंद्र एस पवार (Rajendra S Pawar) ने कहा है कि हम लोगों को सशक्त बनाने और भविष्य के लिए कार्यबल का निर्माण कर रहे हैं. जेनरेटिव एआई और नए जमाने के कौशल जैसे क्षेत्र हमारे अनुरूप कार्यक्रमों और रणनीतिक निवेश के प्रभाव को दर्शाते हैं. यह व्यक्तियों को करियर के सभी चरणों में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाता है. 

कंपनी ने शुरू किया ये प्रोग्राम
कंपनी ने कैरियर कैटलिस्ट (Career Catalyst) प्रोग्राम्स नाम से कार्यक्रमों का एक नया सेट पेश किया है, जो एक जावा और डेटा साइंस फाउंडेशन प्रोग्राम है. इसका उद्देश्य शिक्षार्थियों को उनके वांछित क्षेत्रों में कैरियर एक्सप्लोरेशन और कौशल विकास में प्रारंभिक शुरुआत प्रदान करना है.
· 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago