होम / बिजनेस / अप्रैल के बाद पहली बार निफ्टी ने पाया ये मुकाम, क्या बरकरार रहेगी तेजी?

अप्रैल के बाद पहली बार निफ्टी ने पाया ये मुकाम, क्या बरकरार रहेगी तेजी?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी निवेशकों के पुन: भारतीय बाजार का रुख करने के चलते यह तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए मंगलवार अच्छा साबित हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 18 हजार का आंकड़ा पार कर गया है. 5 अप्रैल, 2022 के बाद यह पहला मौका है जब निफ्टी ने यह मुकाम हासिल किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी निवेशकों के पुन: भारतीय बाजार का रुख करने के चलते यह तेजी आई है. बता दें कि हाल के दिनों में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में काफी खरीदारी की है. 

डीमैट खातों की संख्या बढ़ी
वहीं, देश में शेयर बाजार में निवेश करने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में डीमैट खातों की संख्या पिछले महीने 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. मार्च 2020 के बाद से यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है. यानी बड़ी संख्या में लोग शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं. अब सवाल ये उठता है कि BSE और NSE में जो तेजी आई है, क्यों वो बरकरार रहेगी?

इस महीने इतनी खरीदारी
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने इस महीने अब तक करीब 5,600 करोड़ रुपए निवेश किए हैं. इससे पहले अगस्त में विदेशी निवेशकों ने 51,200 करोड़ और जुलाई में लगभग 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया था. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह सिलसिला चलता रहेगा, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कोई नेगेटिव न्यूज़ नहीं है. इसके उलट जबकि अमेरिका, यूरोपीय देशों और चीन में सुस्ती है. इसके अलावा, मूडी की हालिया रिपोर्ट में भी कहा गया है कि वैश्विक कारणों से भारत का विकास प्रभावित नहीं होगा.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि भारत हमेशा से विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा बाजार रहा है. इसकी प्रमुख वजह ये है कि यहां ग्रोथ रेट हाई रहती है और इन्फ्लेशन लो, और इस कॉम्बिनेशन के किसी दूसरी अर्थव्यवस्था में मिलने की संभावना कम रहती है. कोई भी निवेशक इसे नज़रंदाज़ नहीं कर सकता. बता दें कि कुछ वक्त पहले जब विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से पैसा निकालना शुरू किया था, तो बाजार धड़ाम से नीचे आ गिरा था. अब जब FPI वापस लौट रहे हैं, तो बाजार में तेजी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago