✕

होम / बिजनेस / भारत-पाक तनाव के बीच राहत की खबर: बैंकों और तेल कंपनियों ने कहा- सेवाएं सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

भारत-पाक तनाव के बीच राहत की खबर: बैंकों और तेल कंपनियों ने कहा- सेवाएं सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

भारत-पाक तनाव और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच तेल कंपनियों और बैंकों ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और नकदी की कोई कमी नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत की प्रमुख बैंकिंग और तेल कंपनियों ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि देश में सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि ईंधन या नकदी की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

सोशल मीडिया पर अफवाहों के बीच कंपनियों का स्पष्टीकरण

भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एटीएम और पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. इन अफवाहों को शांत करने के लिए तेल कंपनियों और बैंकों ने आधिकारिक बयान जारी किए हैं.

तेल कंपनियों ने दिया भरोसा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने बयान में कहा कि देशभर में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह से सक्रिय है. कंपनी ने लोगों से अनावश्यक रूप से ईंधन स्टॉक करने से बचने की अपील की है ताकि सभी को सुचारू रूप से सेवा मिल सके. एचपीसीएल और बीपीसीएल ने भी इसी तरह की जानकारी साझा की है, यह स्पष्ट करते हुए कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है.

 बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक जैसे बड़े बैंकों ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि उनके एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं. खासतौर से सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 घंटे एटीएम सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

वॉर रूम सक्रिय, सेवाएं चालू

इंडियन बैंक और आईओबी ने आपातकालीन हालात से निपटने के लिए अपने-अपने वॉर रूम सक्रिय कर दिए हैं. इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों में एटीएम पूरी तरह लोडेड हैं और किसी भी प्रकार की कैश की किल्लत की आशंका नहीं है.

नागरिकों से संयम बरतने की अपील

तेल कंपनियों और बैंकों ने देशवासियों से संयम और विश्वास बनाए रखने की अपील की है. उनका कहना है कि भारत-पाक तनाव के बावजूद सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, और अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा किया जाना चाहिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

14 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

12 hours ago