✕

होम / बिजनेस / मुंबई मेट्रो को मिले नए पहिए: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को 2481 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर

मुंबई मेट्रो को मिले नए पहिए: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को 2481 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर

मुंबई मेट्रो लाइन-5 के लिए मिला यह ऑर्डर कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा और भविष्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में उसकी भूमिका को और सशक्त बनाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

रेलवे सेक्टर की प्रमुख कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड को मुंबई मेट्रो परियोजना से जुड़ा एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को कुल 2481 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है. यह जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा की. कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट मुंबई मेट्रो लाइन-5 से जुड़ा है जिसमें टीटागढ़ को डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का कार्य सौंपा गया है.

दो चरणों में होगा काम पूरा

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में कापुर से धमंकर नाका तक का हिस्सा शामिल है जबकि दूसरे चरण में धमंकर नाका से काल्याण एपीएमसी तक काम किया जाएगा.

वर्क ऑर्डर में कंपनी को ट्रेन कंट्रोल सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स और रोलिंग स्टॉक जैसी अहम तकनीकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं. इसके अलावा कंपनी अगले दो वर्षों तक मेंटेनेंस सेवाएं भी प्रदान करेगी. कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुसार पहला चरण 108 हफ्तों के भीतर शुरू होगा.

शेयर पर निवेशकों की नजर

शुक्रवार को बीएसई पर टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर 1.63% की गिरावट के साथ ₹884.55 पर बंद हुआ. पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 27% का नुकसान हुआ है. हालांकि पिछले छह महीनों में शेयर में लगभग 18% की बढ़त दर्ज की गई है.

पिछले दो वर्षों में कंपनी का प्रदर्शन इंडेक्स की तुलना में कमजोर रहा है जहां शेयर ने 16.19% की बढ़त दिखाई वहीं सेंसेक्स में इस दौरान 31% की तेजी आई. फिर भी लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्टॉक फायदेमंद साबित हुआ है. पिछले पांच सालों में 2065% का शानदार रिटर्न मिला है.

डिविडेंड देने में भी कंपनी रही आगे

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स निवेशकों को लगातार डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शामिल है. सितंबर 2025 में कंपनी ने प्रति शेयर ₹1 का डिविडेंड घोषित किया था. साल 2024 में भी निवेशकों को प्रति शेयर ₹0.80 का डिविडेंड दिया गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें