होम / बिजनेस / स्पीड के मामले में 'वंदे भारत' ने बुलेट ट्रेन को छोड़ा पीछे, जानें कितनी तेज दौड़ी

स्पीड के मामले में 'वंदे भारत' ने बुलेट ट्रेन को छोड़ा पीछे, जानें कितनी तेज दौड़ी

रेलमंत्री अश्विन वैष्णव का कहना है कि नई ट्रेन ने वर्तमान में अपने सभी परीक्षण पूरे कर लिए हैं और व्यावसायिक रूप से चलने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई 'वंदे भारत' एक्सप्रेस ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को भी पीछे छोड़ दिया है. ट्रायल रन में इस ट्रेन ने केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा. यह ट्रेन अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता से लैस है.

तीसरा ट्रायल भी सफल
ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण पूरा हो गया है. इस ट्रेन ने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54.6 सेकंड का समय लेती है. इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है. जबकि पुराने वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है. रेल मंत्री ने बताया कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं. गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में भी सुधार हुआ है. इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3.2 है, वहीं विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2.9 है.

नई ट्रेन का वजन कम
नई वंदे भारत में फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगाया जा रहा है, जो इसे कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा. रेल मंत्रालय पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सिस्टम लगा रहा है, सफल होने के बाद इसे 400 वंदे भारत ट्रेनों सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य गाड़ियों में लागू किया जाएगा. बता दें कि नई ट्रेन का वजन 430 टन के बजाए 392 टन है, जो पिछले वर्जन से करीब 38 टन कम है. इससे ट्रेन को स्पीड पकड़ने में आसानी होगी. 

मिलेंगी ये सुविधाएं
नई वंदे भारत में 32 इंच के एलसीडी टीवी भी होंगे, जबकि इससे पुराने वर्जन में एलसीडी टीवी 24 इंच के थे. ट्रेन में वाई-फाई सुविधा भी होगी.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे भारत के नए वर्जन में एक्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को साइड रिक्लाइनर सीट की सुविधा भी दी जा रही है. यह अब सभी श्रेणियों में उपलब्ध कराई जाएगी. रेलमंत्री अश्विन वैष्णव का कहना है कि नई ट्रेन ने वर्तमान में अपने सभी परीक्षण पूरे कर लिए हैं और व्यावसायिक रूप से चलने के लिए तैयार है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago