होम / बिजनेस / जयंती चौहान नहीं हैं Bisleri की बॉस, इनके हाथों में आई है कमान!

जयंती चौहान नहीं हैं Bisleri की बॉस, इनके हाथों में आई है कमान!

रमेश चौहान और उनकी बेटी जयंती के बीच मतभेद की बातें सामने आ रही हैं. जयंती ने बिसलेरी की कमान संभालने से फिर इनकार कर दिया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बोतलबंद पानी के बाजार में अपना एक अलग मुकाम रखने वाली कंपनी बिसलेरी (Bisleri) की कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रमेश चौहान (Ramesh Chauhan) की 42 वर्षीय बेटी जयंती चौहान (Jayanti Chauhan) ने कंपनी की कमान संभालने से फिर इनकार कर दिया है. जबकि सोमवार को खबर आई थी कि टाटा से डील नहीं होने के बाद जयंती ही Bisleri को संभालेंगी. बता दें कि कुछ वक्त पहले कंपनी के मालिक रमेश चौहान ने यह कहते हुए बिसलेरी को बेचने का ऐलान किया था कि उनकी बेटी को कंपनी के कामकाज में दिलचस्पी नहीं है.

कंपनी नहीं बेचना चाहते चौहान
टाटा ने बिसलेरी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. करीब 7000 करोड़ रुपए में यह सौदा होने वाला था, लेकिन फिर खबर आई कि बात अटक गई है और टाटा बिसलेरी नहीं खरीदेगी. इसके बाद सोमवार को नया अपडेट आया, जिसमें कहा गया कि टाटा के साथ डील कैंसिल होने के बाद अब चौहान ने बिसलेरी को नहीं बेचने का फैसला लिया है और उनकी बेटी ही कंपनी की कमान संभालेंगी. हालांकि, अब कहा जा रहा है कि जयंती इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार नहीं हैं.

पिता-बेटी के बीच मतभेद 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयंती ने बिसलेरी की कमान संभालने से फिर इंकार कर दिया है. लिहाजा, यह जिम्मेदारी जयंती के बजाए सीईओ एंजेलो जॉर्ज (Angelo George) को सौंपी गई है. रमेश चौहान और उनकी बेटी जयंती के बीच मतभेद की बातें सामने आ रही हैं. जयंती के बिसलेरी के कारोबार को संभालने से इनकार करने के बाद रमेश चौहान ने अचानक कंपनी की जिम्मेदारी सीईओ एंजेलो जॉर्ज को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि ये फैसला प्री प्लांड नहीं था, बल्कि रमेश चौहान ने अचानक से ये कदम उठाया है.

यहां अटक गई थी बात
रमेश चौहान शुरुआत से ही बेटी जयंती को कंपनी की कमान सौंपना चाहते थे, लेकिन जयंती ने इससे इनकार कर दिया था. इसी के चलते उन्होंने बिसलेरी को बेचने का फैसला लिया था. टाटा समूह के साथ बातचीत भी शुरू हो गई थी, लेकिन कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर मामला अटक गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जितना वैल्यूएशन चौहान मांग रहे थे, टाटा समूह उतना देने को तैयार नहीं था, इसलिए डील कैंसिल हो गई. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

67वें जन्मदिन पर खास: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

6 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

19 minutes ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

1 hour ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

2 hours ago

बड़ी खबरें