✕

होम / बिजनेस / Smriti Irani के लिए भी म्यूचुअल फंड्स 'सही' हैं, इन Funds में लगाया है पैसा  

Smriti Irani के लिए भी म्यूचुअल फंड्स 'सही' हैं, इन Funds में लगाया है पैसा  

बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी की दौलत पिछले पांच सालों में काफी बढ़ी है. उन्होंने कई म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्यूचुअल फंड्स 'सही' हैं, मानने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) कम समय में अच्छा रिटर्न देने का माध्यम बन गए हैं, इसलिए उन पर दांव लगाने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भी बेहतरीन रिटर्न के लिए म्यूचुअल फंड्स को बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखती हैं. उनका पोर्टफोलियो दर्शाता है कि उन्हें इन्वेस्टमेंट के इस विकल्प पर कितना भरोसा है. 

अमेठी से भरा नामांकन
स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Election) से चुनावी मैदान में हैं. यह लगातार तीसरा मौका है जब BJP ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में ईरानी ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को 55,000 वोटों से हराया था. हालांकि, राहुल गांधी वायनाड की सुरक्षित सीट से जीतकर संसद पहुंचने में सफल रहे. वहीं, कांग्रेस ने अब तक अमेठी से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. चर्चा यह भी है कि राहुल गांधी फिर से स्मृति ईरानी का सामना करने के लिए यहां से मैदान में उतर सकते हैं. 

इतना हुआ संपत्ति में इजाफा
स्मृति ने अमेठी से नामांकन भर दिया है. इसके साथ उन्होंने जो एफिडेविट दिया है, उसमें उनकी संपत्ति की जानकारी मौजूद है. इस हलफनामे से यह भी पता चलता है कि उन्होंने कहां, कितना निवेश किया हुआ है. पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले स्मृति ईरानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है. इन पांच सालों में उनकी संपत्ति 4 करोड़ 4 लाख 22 हजार 348 रुपए बढ़ी है. वहीं, उनके पति की संपत्ति में 4 करोड़ 14 लाख 19 हजार 976 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. अकेले स्मृति के पास 8.75 करोड़ की संपत्ति है.  

इनमें लगा है ईरानी का पैसा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कई म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाया हुआ है. इसमें SBI Magnum Midcap Fund, SBI Blue Chip Fund, DSP India T.I.G.E.R. Fund, DSP Overnight Fund, SBI Focused Equity Fund, Kotak Emerging Equity Fund और Motilal Oswal ELSS Tax Saver Fund शामिल हैं. अब यह भी जान लेते हैं कि स्मृति ने इनमें से किसमें, कितना इन्वेस्टमेंट किया है. SBI Magnum में उनका निवेश 2,329,577 रुपए, SBI Blue Chip में 1,861,590 रुपए, SBI Focused में 1,238,943 रुपए, DSP India T.I.G.E.R. में 67,934 रुपए, DSP Overnight में 9127 रुपए, Kotak में 1,488,267 रुपए और Motilal Oswal में 1,818,419 रुपए लगाए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

21 minutes ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

3 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

16 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago