होम / बिजनेस / कहीं आपने भी तो ये गलती नहीं की! निष्क्रिय हो जाएगा आपका ट्रेडिंग, डीमैट अकाउंट

कहीं आपने भी तो ये गलती नहीं की! निष्क्रिय हो जाएगा आपका ट्रेडिंग, डीमैट अकाउंट

नियमों के तहत- मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूट (MIIs), स्टॉक एक्सचेंज (कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज को छोड़कर) को रेगुलेटर की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का पालन करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ये खबर उन सभी लोगों के लिए है जो शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं. शुक्रवार को मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने KYC को हल्के में लेने वाले निवेशकों पर सख्ती की है. मार्केट रेगुलेटर ने निवेशकों के ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट को डीएक्टिवेट या फ्रीज करने को लेकर एक फ्रेमवर्क जारी किया. 

31 अगस्त से लागू होगा नया फ्रेमवर्क 
इस फ्रेमवर्क के मुताबिक उन निवेशकों के ट्रेडिंग एंड डीमैट अकाउंट को ऑटोमैटिक ही फ्रीज या डीएक्टिवेट किया जा सकता है जिनकी KYC (Know Your Client) अधूरी है. सर्कुलर के मुताबकि ये फ्रेमवर्क 31 अगस्त से लागू हो जाएगा. डीएक्टिव खातों से किसी भी तरह काे कारोबार की इजाजत नहीं होगी

क्या कहता है SEBI का सर्कुलर
सेबी ने जारी सर्कुलर में कहा कि निवेशक का पता KYC का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है और केवाईसी प्रक्रियाओं के अनुपालन के लिए पता एकदम सही होना चाहिए. समय-समय पर पते को अपडेट करने के लिए एक मध्यस्थ की जरूरत होती है. हालांकि, सेबी ने पाया कि कुछ मामलों में निवेशकों के अपडेट या सही पते को मेनटेन नहीं किया जाता है. ये बात ऐसे सामने आई कि जब सेबी ऐसे पतों को लेकर किसी भी तरह की प्रवर्तन कार्यवाही के लिए कोई नोटिस जारी करता है, तो उसमें कोई बदलाव नहीं होता है. नियमों के तहत- मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूट (MIIs), स्टॉक एक्सचेंज (कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज को छोड़कर) को रेगुलेटर की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का पालन करना होगा. 

ऐसे डीएक्टिवेट हो जाएगा डीमैट अकाउंट
MIIs को संबंधित addressee या उसके ऑथराइज्ड प्रतिनिधि द्वारा रसीदों के हस्ताक्षरित एकनॉलेजमेंट को निर्देश मिलने के 30 दिन के अंदर रेगुलेटर को भेजना होगा. अगर कोई भी MIIs किसी भी ट्रेडिंग या इकाई के डीमैट खाते से जुड़े KYC रिकॉर्ड में उल्लिखित किसी भी पते पर कारण बताओ नोटिस या ऑर्डर देने में सक्षम नहीं है; और इकाई या उसके ऑथराइज्ड प्रतिनिधि से इसकी रसीद की एक हस्ताक्षरित पावती हासिल करता है, तो सभी MIIs अंतिम असफल डिलीवरी रिपोर्ट से पांच कार्य दिवसों के भीतर सभी ट्रेडिंग और डीमैट खातों को डीएक्टिवेट कर देंगे. यानी ऐसी स्थिति में जब फिजिकल एड्रेस पर्याप्त नहीं है, डीमैट, ट्रेडिंग खाता डीएक्टिव हो जाएगा. हालांकि खाता डीएक्टिवेट करने से 5 दिन पहले SMS या ई-मेल के जरिए सूचना देनी होगी. 

ऐसे एक्टिवेट होगा अकाउंट
हालांकि सेबी ने साफ किया कि अगर कोई भी MIIs कारण बताओ नोटिस जारी करने में सफल रहता है और हस्ताक्षरित एकनॉलेजमेंट हासिल कर लेता है तो उस इकाई के किसी भी अकाउंट को डीएक्टिवेट नहीं जाएगा. संबंधित इकाइयां अपने ट्रेडिंग या डीमैट अकाउंट्स को दोबारा एक्टिवेट करने के लिए रजिस्टर्ड मध्यस्थों से अपील कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें सही पते का प्रूफ देना होगा और कारण बताओ नोटिस या आदेश की हस्ताक्षरित रसीद देनी होगी. सेबी का कहना है कि इकाई की ओर से सभी कागजात जमा करने और अपील के बाद MIIs को पांच कामकाजी दिनों में अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा. ये फ्रेमवर्क ज्वाइंट अकाउंट्स के लिए भी लागू होगा. 

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

16 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

17 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

17 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

17 hours ago