✕

होम / बिजनेस / टोल प्लाजा की कमाई का नया रिकॉर्ड, 5 सालों में 1.93 लाख करोड़ रुपये की टोल वसूली

टोल प्लाजा की कमाई का नया रिकॉर्ड, 5 सालों में 1.93 लाख करोड़ रुपये की टोल वसूली

नई सड़क परियोजनाओं, डिजिटल टोल संग्रह प्रणाली और अधिक व्यस्त मार्गों पर टोल लागू करने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और सड़क नेटवर्क का विकास भी तेजी से होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में टोल दरों को लेकर अक्सर लोगों की शिकायतें रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टोल प्लाजा कौन सा है? सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात के भरथाना गांव में स्थित टोल प्लाजा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 48 पर है, देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टोल प्लाजा है. यह हर साल लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई करता है, जो पिछले पांच वर्षों का औसत है. 

NH-48 बना कमाई का हॉटस्पॉट

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली और मुंबई को जोड़ता है और यह देश का सबसे व्यस्त राजमार्ग है. यही कारण है कि इस पर स्थित टोल प्लाजा सबसे अधिक कमाई करते हैं. भरथाना के बाद, राजस्थान के शाहजहांपुर में स्थित NH-48 पर बना दूसरा टोल प्लाजा भी टॉप लिस्ट में शामिल है, जो हर साल 378 करोड़ रुपये की टोल कमाई करता है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 1,063 टोल प्लाजा हैं, जिनसे 1.93 लाख करोड़ रुपये की टोल वसूली हुई है. वहीं, 
इनमें से 14 टोल प्लाजा हर साल 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं. वर्तमान में देश के 1.5 लाख किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में से 45,000 किलोमीटर पर टोल लिया जाता है, जिसमें नए बने एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं. 

कैसे बढ़ी टोल की कमाई?

पिछले पांच वर्षों में देश में कई नए राजमार्ग और एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं, जिन पर टोल लागू किया गया है. इसके अलावा, FASTag प्रणालीके लागू होने के बाद टोल संग्रह में पारदर्शिता आई है और टोल चोरी पर लगाम लगी है.

- वर्ष 2019-20 में टोल से 27,504 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.
- वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 55,882 करोड़ रुपये हो गई.
- पिछले पांच वर्षों में कुल 1.93 लाख करोड़ रुपये की टोल वसूली हुई है. 

हालांकि, सरकार का कहना है कि यह राशि देश में राजमार्गों के निर्माण और रखरखाव के लिए आवंटित बजट का केवल पांचवां हिस्सा है.  इसलिए, सरकार अधिक से अधिक राजमार्गों को टोल नेटवर्क में शामिल करना चाहती है.

सबसे ज्यादा टोल प्लाजा कहां हैं?

संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान में सबसे अधिक 156 टोल प्लाजा हैं, लेकिन कमाई के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. 

- उत्तर प्रदेश: 97 टोल प्लाजा, पिछले पांच साल में 22,914 करोड़ रुपये की कमाई.
- राजस्थान:  156 टोल प्लाजा, 20,308 करोड़ रुपये की कमाई.

आमतौर पर, उन टोल प्लाजा पर ज्यादा कमाई होती है जो बंदरगाहों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले हाईवे पर स्थित होते हैं.

कमर्शियल गाड़ियों से बढ़ी टोल की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ,  टोल प्लाजा पर सबसे अधिक कमर्शियल वाहन आते हैं. ये गाड़ियां निजी वाहनों की तुलना में अधिक टोल शुल्क देती हैं. यही कारण है कि ये टोल प्रोजेक्ट निजी कंपनियों के लिए लाभदायक साबित होते हैं. वहीं FASTag के आने से टोल प्लाजा पर समय की बचत हुई है, जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिली है और सरकार की टोल वसूली भी बढ़ी है.

भविष्य में और अधिक टोल प्लाजा बनेंगे 

वर्तमान में, भारत में कुल 1,063 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 457 टोल प्लाजा पिछले पांच वर्षों में बनाए गए हैं. सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में और अधिक टोल प्लाजा बनाए जाएंगे, ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके और राजमार्गों का विकास तेजी से हो.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

10 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago