होम / बिजनेस / भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है Nestle, जानिए क्या होगा फायदा

भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है Nestle, जानिए क्या होगा फायदा

स्विस कंपनी नेस्ले की भारत में एंट्री 28 मार्च 1959 को हुई थी. कंपनी ने अपनी पहली फैक्ट्री पंजाब के मोगा में लगाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया की दिग्गज FMCG कंपनी नेस्ले (Nestle) भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी 2025 तक भारत में 5000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Nestle के सीईओ मार्क श्नाइडर (Mark Schneider) ने कंपनी की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि 2025 तक नेस्ले भारत में 5000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बना रही है. इस निवेश को कंपनी के पूंजीगत निवेश, नए प्लांट लगाने, अधिग्रहण और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार में इस्तेमाल किया जाएगा.

इतने देशों में है कारोबार
नेस्ले 186 देशों में कारोबार करती है, जिसमें से भारत उसके टॉप 10 बाजारों में शामिल है. इसलिए कंपनी अब यहां अपने कारोबार को बढ़ाना चाहती है. भारत के बाजार पर नेस्ले की अच्छी-खासी पकड़ है. मैगी कंपनी का भारत में सबसे लोकप्रिय ब्रांड है. Statista की रिपोर्ट बताती है कि Nestle Cerelac भारत के Instant Cereal मार्केट में 97 प्रतिशत शेयर रखता है. वहीं, इंस्टेंट पास्ता बाजार में कंपनी के इंस्टेंट पास्ता की हिस्सेदारी 75% है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की अधिकाश प्रोडक्ट कैटेगरी का 50% भारतीय बाजार पर कब्जा है.   

कब हुई भारत में एंट्री?
इस स्विस कंपनी की भारत में एंट्री 28 मार्च 1959 को हुई थी. कंपनी ने अपनी पहली फैक्ट्री पंजाब के मोगा में लगाई थी. तब से अब तक कंपनी ने कुल 8,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है. नेस्ले ने आखिरी बार 700 करोड़ रुपए का निवेश गुजरात के सानंद प्लांट में किया था. अब कंपनी 5000 करोड़ रुपए भारत में लगाने जा रही है. बता दें कि 2015 नेस्ले के लिए सबसे बुरा साल था. इसी साल मैगी को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसकी वजह से कंपनी की सेल काफी डाउन हो गई थी. हालांकि, अब कंपनी उस दौर से बाहर आ गई है. 2015 में उसकी नेट सेल ₹8,123.27 करोड़ की थी, जो 2021 में ₹14,633.72 करोड़ पहुंच गई.

ये होगा फायदा
नेस्ले के भारत में 5000 करोड़ रुपए के निवेश से जहां कंपनी को अपना कारोबार फैलाने और बाजार पर पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी. वहीं, इससे देश में बड़े पैमाने पर रोजगार भी निर्मित होंगे. अभी कंपनी की भारत में 9 फैक्ट्री हैं, जिसे 2025 तक बढ़ाने की योजना है. नई फैक्ट्री खुलेंगी, तो इससे डायरेक्ट या इनडायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट के रास्ते भी खुलेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹100 करोड़ से ज्यादा आय दिखाने वालों की संख्या 5 साल में 4 गुना बढ़ी, AY26 में 576 लोगों ने भरा रिटर्न

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि असेसमेंट ईयर 2025-26 में 576 लोगों ने ₹100 करोड़ से अधिक की सकल आय घोषित की. पांच साल पहले यह संख्या सिर्फ 142 थी.

13 hours ago

IndiGo में बड़ा नेतृत्व बदलाव, किरण थडिमर्री बने नए CFO; कस्टम आदेश को देगी चुनौती

InterGlobe Aviation की बोर्ड बैठक में किरण थडिमर्री को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया है. वहीं, कंपनी ने कुछ आयातित सामान पर कस्टम ड्यूटी, ब्याज और जुर्माने से जुड़े आदेश को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है.

13 hours ago

RBI जल्द करेगा ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी

परीक्षण के तौर पर जारी होंगे 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलिमर नोट. सफल ट्रायल के बाद इन्हें नियमित रूप से जारी करने पर फैसला लिया जाएगा, हालांकि मौजूदा कागजी नोट प्रचलन में बने रहेंगे.

13 hours ago

कल 776 अंक उछला था सेंसेक्स, आज इन ट्रिगर्स से तय होगी बाजार की अगली चाल

सोमवार को सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02% की बढ़त के साथ 76,835.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 228.50 अंक यानी 0.96% चढ़कर 23,995.95 के स्तर पर पहुंच गया.

13 hours ago

राजेंद्र मेहता ने सुजलॉन ग्रुप के प्रेजीडेंट और ग्रुप CHRO पद से दिया इस्तीफा

दिसंबर 2022 में सुजलॉन ग्रुप से जुड़े राजेंद्र मेहता ने कंपनी के प्रेजीडेंट और ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसॉर्सिस ऑफिसर (Group CHRO) पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

5 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

5 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

5 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago