होम / बिजनेस / आज भी भारतीय बाजारों के लिए कमजोरी के संकेत, लेकिन ये खबरों वाले शेयर कराएंगे कमाई

आज भी भारतीय बाजारों के लिए कमजोरी के संकेत, लेकिन ये खबरों वाले शेयर कराएंगे कमाई

मंदी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर बाजारों से जाने का नाम नहीं ले रहा है, ग्लोबल मार्केट्स में लगातार कमजोरी बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में गजब की उठापटक दिखी, कल अमेरिकी बाजार में भी गिरावट के साथ कारोबार हुआ. डाओ जोंस 22 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर दिखा, कल डाओ जोंस लगातार छठे दिन गिरकर बंद हुआ. 700 अंकों की उठापटक के बाद डाओ जोंस 125 अंक गिरकर बंद हुआ. आज एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले हैं, कॉस्पी, हैंगसेंग, ताइवान में गिरावट देखने को मिल रही है. SGX Nifty आज 0.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

कुल मिलाकर भारतीय बाजारों के लिए आज भी ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं हैं, लेकिन खबरों वालें किन शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, एक नजर

खबरों वाले शेयरों में दिखेगी हलचल

1- Bharat Heavy Electrical यानी BHEL को NTPC से 2x660 MW तलचर थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट स्टेज-3 के लिए ऑर्डर मिला है. इस शेयर में आज हलचल देखने को मिल सकती है

2- IFCI के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार के लिए 100 करोड़ रुपये के प्रेफ्रेंशियल शेयरों की मंजूर दे दी है. हालांकि इसको अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है
 
3- FSN E-Commerce Ventures के लिए खबर है कि Indian Institute of Management Ahmedabad (IIMA) ने Nykaa के साथ एक करार किया है. इस करार के तहत “Nykaa Chair in Consumer Technology” का सेटअप किया जाएगा, जो कि तीन साल के लिए होगा

4- Torrent Pharmaceuticals आज फोकस में रहेगा क्योंकि कंपनी ने Curatio Healthcare का अधिग्रहण कर लिया है. ये अधिग्रहण 2000 करोड़ रुपये में हुआ है. 

5- Power Grid भी आज फोकस में रहेगा, क्योंकि RIL के जामनगर रिफाइनरी के खंभालिया IST ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में निवेश के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. ये प्रोजेक्ट 327 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा. 

6- Motherson Sumi Wiring में बोनस शेयर जारी करने के लिए 30 सितंबर को बोर्ड की बैठक होगी, ये शेयर आज फोकस में रहेगा 

7- Olectra Greentech आज फोकस में रहेगा क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल टेस्टिंग के अनिवार्य नियमों को लागू करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है. 1 दिसंबर 2022 से पहले चरण की शुरुआत होगी 

8- Mahindra CIE Automotive पर नजर बनाकर रखिएगा, क्योंकि Mahindra & Mahindra ने कंपनी अपनी 82,42,444 शेयर यानी करीब 2.173% हिस्सेदारी बेच दी है, ये बल्क डील  285  रुपये प्रति शेयर भाव पर हुई

9- Future Lifestyle Fashions भी आज फोकस में रहेगा क्योंकि निवेशक Pioneer Investment Fund ने 4.73 लाख शेयर यानी 0.23% हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए बेच दी है. हिस्सेदारी घटकर 2.20% हो गई है जो कि पहले 2.44% थी.

10- BPLC में आज हलचल रहेगी क्योंकि देश की सबसे बड़ी बीमी कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन यानी LIC ने इसमें 2.01% अतिरिक्त हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदी है. इस खरीद के बाद हिस्सेदारी बढ़कर 9.04% हो गई है जो कि पहले 7.03% थी.

VIDEO: एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

4 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

7 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

3 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago