होम / बिजनेस / NEC कॉर्पोरेशन इंडिया के प्रेसिडेंट को बनाया गया स्मार्ट सिटी बिजनेस का प्रमुख
NEC कॉर्पोरेशन इंडिया के प्रेसिडेंट को बनाया गया स्मार्ट सिटी बिजनेस का प्रमुख
NEC कॉर्पोरेशन इंडिया के प्रेसिडेंट और चेयरमैन एवं CEO, आलोक कुमार को तकनीकी ज्ञान और अनुभव के आधार पर अब स्मार्ट सिटी बिजनेस का प्रमुख बनाया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
NEC कॉर्पोरेशन की शाखा, NEC कॉर्पोरेशन इंडिया ने अपने प्रेसिडेंट, चेयरमैन और CEO आलोक कुमार के प्रोमोशन की घोषणा की है. आलोक को स्मार्ट सिटी बिजनेस के प्रमुख, कॉर्पोरेट ऑफिसर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया जाएगा. आलोक, इंडिया बिजनेस की अध्यक्षता करते रहेंगे और पूरे NEC ग्रुप में इंडिया की रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे.
कंपनी के ‘इंडिया में, इंडिया के लिए’ और ‘इंडिया से, दुनिया के लिए’ विजन को ध्यान में रखकर आलोक सरकार और प्राइवेट क्षेत्र में पार्टनरशिप को बढ़ावा देंगे. NEC की कॉर्पोरेट मैनेजमेंट टीम का हिस्सा होने के नाते अपने ग्लोबल एक्सपीरियंस से सीखकर वैश्विक स्तर पर बिजनेस बढ़ाने के लिए आलोक जिम्मेदार होंगे. इस बारे में बात करते हुए NEC कारपोरेशन के प्रेसिडेंट और CEO Takayuki Morita ने कहा, ‘NEC कॉर्पोरेशन इंडिया में काम करने के दौरान आलोक ने हमारे सबसे बड़े एवं प्रमुख प्रोजेक्ट्स की अध्यक्षता की. उन्होंने इंडिया में सरकार और प्राइवेट कंपनियों के साथ NEC कॉर्पोरेशन की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए बहुत अहम भूमिका निभायी है. उन्हें कॉर्पोरेट ऑफिसर और NEC मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में इंडिया की अध्यक्षता के लिए चुनना यह दर्शाता है कि NEC कोर्पोरेशन के लिए एक मार्केट के तौर पर इंडिया कितना जरूरी है.’
NEC का लक्ष्य एक शानदार ग्लोब्स्ल स्मार्ट सिटी वर्टिकल बनाने का है जिसमें दुनिया भर के तकनीकी ज्ञान और अनुभव वाले लोग हिस्सा ले सकें. देश में लागू किये गए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और इंडिया में डिजिटल ट्रांस्फोर्मेशन की बदौलत आलोक को जो अनुभव प्राप्त हुआ है वह इस प्रोजेक्ट को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा. आने वाले समय में आलोक इंडिया में एक ग्लोबल स्मार्ट सिटी सेंटर बनायेंगे जो कंपनी के ‘इंडिया से, दुनिया के लिए’ जैसे विजन को लागू करने में तेजी लाएगा. अलोक दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और IIM अहमदाबाद के एलुमनाई हैं. NEC इंडिया में प्रेसिडेंट और CEO का कार्यभार संभालने से पहले आलोक Mckinsey&Company में वाईस प्रेसिडेंट के पद पर भी काम कर चुके हैं. इसके साथ-साथ वह GE हेल्थकेयर, GE कैपिटल और ABN Amro बैंक जैसी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं.
प्रमोशन के बारे में बात करते हुए आलोक ने कहा - ‘ग्लोबल लीडरशिप के द्वारा मुझे यह मौका दिया गया इसके लिए मैं बहुत खुश हूं. मुझे इंडिया में एक जबरदस्त टीम की अध्यक्षता करने का मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य है और उन्हीं लोगों के टैलेंट एवं मेहनत की वजह से हम NEC कॉर्पोरेशन इंडिया के लिए कुछ प्रमुख लक्ष्यों को हासिल कर पाए. इस नए पद के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मैं तैयार हूं और NEC को पूरी टीम के साथ नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की मैं भरपूर कोशिश करूंगा’
NEC कॉर्पोरेशन में संस्थागत बदलावों के अंतर्गत बहुत सी बिजनेस यूनिट और कंपनी के मैनेजमेंट स्ट्रक्चर को भी पहले से ज्यादा स्ट्रीमलाइन किया जा रहा है. NEC के ‘2030VISION’ के तहत कंपनी का लक्ष्य है कि वह अपनी कॉर्पोरेट गवर्नेंस को मजबूत करे और ग्लोबल बिजनेस के पिलर्स को मजबूत करने के लिए मैनेजमेंट की रफ्तार को भी बढ़ाए.
यह भी पढ़ें: UP Budget 2023: सिर्फ लुभावने वादे नहीं, दूरगामी सोच भी है जरुरी
टैग्स