होम / मीडिया सेंसेक्स / NDTV Q3 Results: क्यों कम हुआ मीडिया ग्रुप का प्रॉफिट!

NDTV Q3 Results: क्यों कम हुआ मीडिया ग्रुप का प्रॉफिट!

मीडिया कंपनी NDTV (नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड) ने वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के अपने रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है. यह क्वार्टर कंपनी के लिए प्रॉफिटेबल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिसंबर 2022 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान NDTV ने 4.6 करोड़ रुपयों का स्टैंडअलोन प्रॉफिट कमाया है जबकि NDTV ग्रुप ने इस वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर में 12.9 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट कमाया है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 27.6 करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था. कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटमेंट के अनुसार इस गिरावट के पीछे की मुख्य वजह न्यूज मीडिया में विज्ञापनों की कमी को बताया जा रहा है. 


NDTV ग्रुप ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि वह एक दशक के दौरान अपनी दूसरी सबसे बड़ी प्रोफिटेबल YTD (इस वर्ष की 1 जनवरी से अब तक) रिजल्ट्स की घोषणा कर रहा है. तीसरे क्वार्टर के दौरान भी NDTV ग्रुप प्रोफिटेबल बना हुआ है. ग्रुप की डिजिटल शाखा, NDTV कन्वर्जेन्स ने तीसरे क्वार्टर के अब तक के अपने सबसे अच्छे रिजल्ट्स की घोषणा की है जो 13.3 करोड़ रुपये है. कंपनी के YTD रेवेन्यु में भी सालाना आधार पर 22% की बढ़ोत्तरी हुई है. NDTV के लिए ये लगातार 13वां क्वार्टर है जो कंपनी के लिए प्रोफिटेबल रहा है. 


आपको बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. NDTV भी अब अडानी ग्रुप की कंपनियों का हिस्सा है और शेयर बाजार में NDTV के शेयर्स में भी गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल NDTV का शेयर 190.60 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है जो इसकी पिछली क्लोजिंग से 4.27% कम है. 
यह भी पढ़ें: Budget 2023: बिना बारीकियां समझे, सिर्फ घोषणाओं का बंडल है बजट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

1 week ago

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

3 hours ago

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

2 hours ago

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

2 hours ago

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

17 hours ago