होम / मीडिया सेंसेक्स / NDTV के प्रॉफिट में आई भयानक गिरावट, शेयरों का गिरना अभी भी है जारी!

NDTV के प्रॉफिट में आई भयानक गिरावट, शेयरों का गिरना अभी भी है जारी!

कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.16 करोड़ रुपये हुआ करता था जबकि वित्त वर्ष के चौथे क्वार्टर में यह कम होकर मात्र 59 लाख रुपये रह गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

NDTV यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिली है. आज दिन के सेशन की शुरुआत ही NDTV के शेयरों में 5% की गिरावट के साथ हुई थी. NDTV के शेयरों ने आज दिन के सेशन की शुरुआत 180.60 रुपये प्रति शेयर से की थी और तब इसमें सिर्फ 1% की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन सेशन आगे बढ़ने के साथ ही कंपनी के शेयरों में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी. 

कितना कम हुआ नुकसान?
हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के नतीजों की घोषणा की थी. वित्त वर्ष के चौथे क्वार्टर के दौरान कंपनी को अपने प्रॉफिट में 97.5% की गिरावट देखने को मिली थी. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.16 करोड़ रुपये हुआ करता था जबकि वित्त वर्ष के चौथे क्वार्टर में यह कम होकर मात्र 59 लाख रुपये रह गया है. सालाना आधार पर कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई की तुलना करें तो इसमें 35.5% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद यह कम होकर मात्र 66.96 करोड़ रुपये रह गया है. 

NDTV में अडानी ग्रुप का हिस्सा
AMNL (AMG मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड) ने अपनी अप्रत्यक्ष कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 30 दिसंबर 2022 को NDTV में 27.26% का हिस्सा खरीदा था. इस डील के बाद AMNL को अपनी सब्सिडियरीज के माध्यम से NDTV पर 64.71% का नियंत्रण प्राप्त हुआ है. पिछले साल एक विवाद के बाद RRPR होल्डिंग्स और विश्वप्रधान कैपिटल्स के माध्यम से अडानी ग्रुप ने NDTV में 64.7% हिस्सा प्राप्त कर लिया है. अडानी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर गौतम अडानी के अनुसार यह अडानी ग्रुप का सौभाग्य है कि वह NDTV को सबसे अच्छे प्रोफेशनल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाकर उसे एक कामयाब मल्टी-प्लेटफॉर्म ग्लोबल न्यूज कंपनी में बदल रहे हैं.
 

यह भी पढ़ें: RBI ने इन बैंकों पर लगाया भारी-भरकम जुर्माना, नियमों का कर रहे थे उल्लंघन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

1 week ago

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

7 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

7 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

7 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

12 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago