होम / बिजनेस / ZEEL-Sony मर्जर पर आया बड़ा अपडेट, NCLT ने दिया ये निर्देश

ZEEL-Sony मर्जर पर आया बड़ा अपडेट, NCLT ने दिया ये निर्देश

गौरतलब है कि दिसंबर, 2021 में ZEEL और Sony ने विलय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड जो पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के नाम से जाना जाता था के विलय के संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने निर्देश दिया है कि 14 अक्टूबर, 2022 को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के इक्विटी शेयरधारकों की एक बैठक आयोजित की जाए और यदि उपयुक्त हो तो कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंपनी के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी जाए. कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.

स्टॉक एक्सचेंज से मिल चुकी है मंजूरी
इससे पहले ZEEL और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के विलय को जुलाई में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मंजूरी दे दी थी. स्टॉक एक्सचेंज से मंजूरी मिलने के बाद जी ग्रुप की ओर से कहा गया था कि दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया में यह मंजूरी एक मजबूत और सकारात्मक कदम है. 

दिसंबर, 2021 में हुआ था समझौता
गौरतलब है कि दिसंबर, 2021 में दोनों कंपनियों ने विलय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते के अंतर्गत दोनों कंपनियों ने अपने नेटवर्क के साथ-साथ अपने डिजिटल असेट्स, प्रोडक्शन परिचालन और प्रोग्राम लाइब्रेरी का विलय करने पर सहमति जताई थी.

CCI ने दी थी निगेटिव रिपोर्ट
इससे पहले पिछले सप्ताह ही कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इस मर्जर के संबंध में कहा था कि सोनी (Sony) और जी (Zee) के बीच विलय से 10 अरब डॉलर का टीवी एंटरप्राइज बन सकता है. CCI ने कहा था कि इस विलय के कारण इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचाएगा. इसके बाद गुरुवार (1 सितंबर) को इस शेयर में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली. 

ZEEL ने सफाई में ये कहा था
CCI के बयान के बाद ZEE एंटरटेनमेंट ने सफाई देते हुए कहा कि CCI ने अपनी रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2021 के बाजार के आंकड़ों को आधार बनाया है. CCI ने जिस वक्त का आंकड़ा लिया है, उस वक्त ZEE और Sony की संयुक्त व्यूवरशिप हिस्सेदारी प्रत्येक बाजार में 40 प्रतिशत से अधिक थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

35 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

35 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago