✕

होम / बिजनेस / NCLT को बायजू-BCCI मामले में एक सप्ताह के अंदर फैसला देने का निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला?

NCLT को बायजू-BCCI मामले में एक सप्ताह के अंदर फैसला देने का निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला?

अपीलीय न्यायाधिकरण NCLAT ने NCLT को Byju's के खिलाफ BCCI की याचिका पर एक हफ्ते के अंदर फैसला करने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्थिक संकटों से जूझ रही एडु-टेक कंपनी बायजू (Byju's) की मुश्कियें कम होने का नाम ही नहीं रले रही हैं. दरअसल, अब राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने बायजू और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच चल रहे विवाद में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) को एक सप्ताह के अंदर फैसला लेने का आदेश दिया है. यह मामला कंपनी बायजू के खिलाफ दिवाला कार्यवाही से संबंधित है, जिसमें बीसीसीआई ने कंपनी पर बकाया राशि की वसूली के लिए याचिका दायर की थी.

NCLAT का आदेश

NCLAT के न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और न्यायमूर्ति जतिन्द्रनाथ स्वैन की दो सदस्यीय पीठ ने एनसीएलटी को यह निर्देश दिया है कि वह बायजू के खिलाफ चल रहे दिवाला मामले में बीसीसीआई की याचिका का निपटारा करे. इसके साथ ही न्यायाधिकरण ने यह भी कहा कि एनसीएलटी को रिजु रवींद्रन द्वारा दायर याचिका का निपटारा करना चाहिए, जिसमें ग्लास ट्रस्ट और आदित्य बिड़ला फाइनेंस को बायजू के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) में बहाल करने के NCLT के आदेश के खिलाफ चुनौती दी गई थी. NCLAT ने साफ किया कि वह इस मामले में तथ्यों पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है और आदेश पर सिर्फ जल्दी निर्णय लेने की बात की है.

रिजु रवींद्रन की चुनौती

बायजू के पूर्व प्रवर्तक और बायजू रवींद्रन के भाई रिजु रवींद्रन ने एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ के 29 जनवरी के आदेश को चुनौती दी है. इस आदेश में एनसीएलटी ने बायजू की कंपनी के समाधान पेशेवर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया था, जबकि कंपनी की ऋणदाताओं की समिति से ग्लास ट्रस्ट और आदित्य बिड़ला फाइनेंस को बाहर करने के आदेश को रद्द कर दिया था. रिजु रवींद्रन ने इस निर्णय को गलत ठहराते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी.

बायजू की आर्थिक स्थिति

बायजू की आर्थिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों में बिगड़ चुकी है। कंपनी का कर्ज लगातार बढ़ रहा है, साथ ही इसे कई तरह के विवादों का सामना भी करना पड़ रहा है. बीसीसीआई ने बायजू के खिलाफ बकाया राशि की वसूली के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अब एनसीएलटी और NCLAT द्वारा निर्णय लिया जाएगा. अब यह देखना होगा कि एनसीएलटी अगले सप्ताह के भीतर इस मामले में किस तरह का फैसला करता है और बायजू की वित्तीय स्थिति में क्या सुधार होता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

12 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

12 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago