होम / बिजनेस / NCLAT ने अंबुजा सीमेंट्स को भेजा नोटिस, समझें क्या है पूरा मामला

NCLAT ने अंबुजा सीमेंट्स को भेजा नोटिस, समझें क्या है पूरा मामला

यह नोटिस सांघी इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रवर्तक आलोक सांघी की याचिका पर जारी किया गया है. बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स ने 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Adani Group की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) ने एक नोटिस जारी किया है. यह नोटिस सांघी इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर आलोक सांघी की एक अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया गया है. असल में अंबुजा सीमेंट ने 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था.

NCLT के अपीलीय ट्रिब्युनल ने एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ के उस आदेश पर भी रोक लगा दी है, जिसमें आलोक सांघी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया था. ट्रिब्युनल ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि मामले में आगे कोई कदम नहीं उठाया जाएगा. इसके साथ ही अंबुजा सीमेंट्स को दो सप्ताह का समय देते मामले की सुनवाई को 14 अप्रैल, 2025 के लिए लिस्ट किया है.

क्या है मामला?

आलोक सांघी ने 84 करोड़ रुपये की पर्सनल गारंटी पर अंबुजा सीमेंट्स की तरफ से दायर आईबीसी (दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता) की धारा 95 के तहत एक आवेदन में 25 फरवरी, 2025 को एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण में अर्जी दायर की है. एनसीएलटी ने इस मामले में एक अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त कर दिया है.

सांघी ने क्या दलील दी?

सांघी ने अपनी अपील में कहा कि अंबुजा सीमेंट्स के आवेदन में तीन अगस्त, 2023 के शेयर खरीद समझौते में उनकी तरफ से दी गई पर्सनल गारंटी का उल्लेख नहीं है. उसमें केवल वारंटी और क्षतिपूर्ति की बात कही गई है. आपको बता दें कि दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता, 2016 की धारा 95 के तहत कर्जदाताओं को उनसे कर्ज लेने वाली कंपनियों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का अधिकार मिलता है. इसमें व्यक्तिगत गारंटर और साझेदारी फर्म शामिल हैं.

अंबुजा सीमेंट ने क्या कहा?

अंबुजा सीमेंट्स के वकील का कहना है कि एनसीएलटी ने शेयर खरीद समझौते के विभिन्न उपबंधों पर गौर नहीं किया है. शेयर खरीद समझौते की वास्तविक प्रकृति से पता चलता है कि व्यक्तिगत गारंटी आलोक सांघी ने दी थी. इसके अलावा, एनसीएलटी ने पहले ही समाधान पेशेवर को रिपोर्ट पेश करने और ऋण, चूक, क्षतिपूर्ति निर्धारित करने के लिए आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने की सिफारिश करने का निर्देश दिया है. ऐसे में इस स्तर पर सांघी के लिए कोई पूर्वाग्रह नहीं है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

8 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

9 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

11 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.