✕

होम / बिजनेस / Byju’s को NCLAT ने दिया झटका, BCCI के 158 करोड़ रुपये के समझौते की समीक्षा से इंकार

Byju’s को NCLAT ने दिया झटका, BCCI के 158 करोड़ रुपये के समझौते की समीक्षा से इंकार

NCLT ने BCCI को CoC के सामने 158 करोड़ रुपये की सेटलमेंट याचिका पेश करने का निर्देश दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (NCLAT) चेन्नई ने Byju’s के निदेशक रिजु रविंद्रन को उनकी उस याचिका पर अंतरिम राहत देने से मना कर दिया, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ हुए 158 करोड़ रुपये के समझौते को क्रेडिटर्स की कमेटी (CoC) के दायरे से बाहर रखने की मांग की थी. NCLAT ने इस समझौते पर विचार करने या उसे खारिज करने को लेकर CoC पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

NCLT से Byju's को लगा तगड़ा झटका

रिजू, Byju's फाउंडर बायजू रवींद्रन के छोटे भाई हैं. 10 फरवरी को नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) की बेंगलुरु पीठ ने समझौते के माध्यम से Byju's के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही बंद करने से इनकार कर दिया. साथ ही CoC को मामले पर अंतिम फैसला लेने का निर्देश दिया. NCLT ने BCCI को COC के सामने 158 करोड़ रुपये की सेटलमेंट याचिका पेश करने का निर्देश दिया था.

CoC वित्तीय लेनदारों का एक समूह है, जो इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग्स के दौरान किसी कंपनी को रिप्रेजेंट करती है और उसके लिए फैसला लेती है. रिजू ने NCLAT के सामने तर्क दिया कि CoC के गठन से पहले BCCI के साथ समझौता अंतिम रूप ले चुका था. NCLAT अब 3 मार्च को रिजू की याचिका पर सुनवाई करेगा.

BCCI ने किया था इनसॉल्वेंसी केस

BCCI ने Byju's की ओर से टर्मिनेटेड स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट के तहत 158 करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रहने पर इनसॉल्वेंसी केस शुरू किया था. विवाद को सुलझाने के प्रयास में, रिजू रवींद्रन ने बकाया राशि के फुल सेटलमेंट का प्रस्ताव रखा और इनसॉल्वेंसी प्रोसेस रोकने की मांग की गई. लेकिन अमेरिका स्थित ग्लास ट्रस्ट और आदित्य बिड़ला फाइनेंस सहित कर्जदाताओं ने BCCI के साथ 158 करोड़ रुपये के Byju's के सेटलमेंट का विरोध किया और समझौते की राशि को "दागी धन" बताया. हालांकि, BCCI और Byju's दोनों ने इस दावे का विरोध किया है और कहा है कि समझौते की राशि 'साफ' है. यह वह पैसा है, जिस पर टैक्स चुकाया गया है.

इस महीने की शुरुआत में रिजू रवींद्रन ने NCLT के उस आदेश के खिलाफ NCLAT का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें एडटेक फर्म की CoC में ग्लास ट्रस्ट और आदित्य बिड़ला फाइनेंस को बहाल किया गया था. ग्लास ट्रस्ट के पास 11,432 करोड़ रुपये के दावे के कारण CoC में 99.41 प्रतिशत वोटिंग शेयर है.
 


टैग्स Byju’s Insolvency
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

13 minutes ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

13 minutes ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

3 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

3 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

7 hours ago