✕

होम / बिजनेस / NCC को बिहार में मिला 1480 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर में दिखी उछाल

NCC को बिहार में मिला 1480 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर में दिखी उछाल

एनसीसी को बिहार से 1480 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में सकारात्मक बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले पांच वर्षों में एनसीसी ने 1120% का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनसीसी लिमिटेड (formerly Nagarjuna Construction Company Ltd.) को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन से 1,480.34 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (DMCH) कैंपस में मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का रीडेवलपमेंट किया जाएगा. इस अपडेट के बाद, आज 24 मार्च, सोमवार को एनसीसी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है. 

शेयर कीमत में उछाल
शुक्रवार के बंद भाव 206.03 रुपये की तुलना में आज एनसीसी के शेयर 210 रुपये पर खुले और जल्द ही 214 रुपये तक पहुंच गए. सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास, शेयरों में 2.50 पर्सेंट की वृद्धि हुई और शेयर 211 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे. वहीं, खबर लिखने के दौरान शेयर में थोड़ी गिरावट आई और यह 1.20 प्रतिशत की उछाल के साथ  208.51 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 

पिछले पांच दिनों में 14 पर्सेंट की उछाल
पिछले पांच सत्रों में एनसीसी के शेयरों में 14 पर्सेंट से अधिक की उछाल देखने को मिली है. इसके अलावा, पिछले एक महीने में इसने 13 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न भी दिया है. हालांकि, पिछले छह महीनों में एनसीसी के शेयर 32 पर्सेंट से अधिक गिर चुके हैं.

निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ एनसीसी 
इस साल एनसीसी के शेयरों ने अपने निवेशकों को करीब 24 पर्सेंट का नुकसान पहुंचाया है, और पिछले एक साल में यह 13 पर्सेंट से अधिक लुढ़का है. हालांकि, अगर हम इसे लंबी अवधि से देखें, तो एनसीसी का शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है. पिछले पांच वर्षों में इसने 1120 पर्सेंट का रिटर्न दिया है. पांच साल पहले यह शेयर मात्र 17.30 का था. इसका 52 हफ्ते का हाई 364.50 रुपये और लो 170.05 रुपये रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, यह खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के लिए निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश कपना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

9 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago