✕

होम / बिजनेस / Nazara की सहायक कंपनी Absolute Sports ने किया TJRWrestling.net और ITRWrestling.com का अधिग्रहण

Nazara की सहायक कंपनी Absolute Sports ने किया TJRWrestling.net और ITRWrestling.com का अधिग्रहण

TJRWrestling और ITRWrestling ने रेसलिंग की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है. ये वेबसाइटें अच्छी और गहराई वाली रेसलिंग न्यूज़ और जानकारी देती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Nazara Technologies की सहायक कंपनी और Sportskeeda.com की पैरेंट कंपनी, Absolute Sports ने घोषणा की है कि वह दो रेसलिंग वेबसाइट्स TJRWrestling.net और ITRWrestling.com – को खरीदने जा रही है. ये वेबसाइटें Titan Insider Digital से खरीदी जाएंगी. यह सौदा कुछ शर्तों पर आधारित है और पूरा होने में लगभग 45 दिन लग सकते हैं.

TJRWrestling और ITRWrestling ने रेसलिंग की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है. ये वेबसाइटें अच्छी और गहराई वाली रेसलिंग न्यूज़ और जानकारी देती हैं. इन दोनों वेबसाइट्स को हर महीने करीब 17 लाख लोग देखते हैं और 46 लाख बार पेज खोले जाते हैं – ज़्यादातर लोग नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) से होते हैं. इनका साल 2024 में कुल कमाई $722,000 (लगभग 6.1 करोड़ रुपये) रही.

यह सौदा $1.25 मिलियन (लगभग 10.5 करोड़ रुपये) में हुआ है और इसे Sportskeeda की अमेरिकी शाखा Sportskeeda Inc. के ज़रिए पूरी नकद राशि में खरीदा जाएगा. इस खरीदारी से Sportskeeda को रेसलिंग कंटेंट के क्षेत्र में और मज़बूती मिलेगी, खासकर अमेरिका, जहां सबसे ज़्यादा रेसलिंग के फैन हैं. दोनों वेबसाइट्स को मिलाकर फैंस और विज्ञापनदाताओं के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर और बेहतर अनुभव और जुड़ाव का मौका मिलेगा.

Absolute Sports के CEO, अजय प्रताप सिंह ने कहा कि “ITRWrestling और TJRWrestling रेसलिंग की दुनिया में बहुत भरोसेमंद नाम हैं. ये खरीद हमारे उस लक्ष्य के साथ पूरी तरह मेल खाती है, जिसमें हम दुनिया में रेसलिंग कंटेंट का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनना चाहते हैं. ये कदम अमेरिका जैसे बड़े बाजार में हमारी पकड़ और मज़बूत करेगा.”
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

14 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

12 hours ago