✕

होम / बिजनेस / नवाज मोदी सिंघानिया ने Raymond के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही वजह?

नवाज मोदी सिंघानिया ने Raymond के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही वजह?

एक साल पहले पति से तलाक लेने के बाद अब गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने रेमंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से भी इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक साल पहले पति से तलाक लेने के बाद अब गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने रेमंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. नवाज मोदी सिंघानिया पति गौतम सिंघानिया से अलग रह रही थीं. कंपनी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

कब से प्रभावी होगा इस्तीफा?

रेमंड लिमिटेड ने कंपनी के बोर्ड के निदेशक पद से नवाज मोदी सिंघानिया के इस्तीफे की घोषणा की. कंपनी ने कहा कि इस्तीफा 19 मार्च से प्रभावी हो गया है. इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए गौतम सिंघानिया ने कहा, हम नवाज मोदी सिंघानिया को बोर्ड सदस्य के रूप में वर्षों से दी गई उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हैं. एक कंपनी के रूप में हम उद्योग के उभरते परिदृश्य में आगे बढ़ते हुए संचालन के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

क्यों दिया इस्तीफा?

कंपनी द्वारा बीएसई पर साझा किए गए अपने त्यागपत्र में नवाज मोदी सिंघानिया ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने लिखा, मैं अपने कार्यकाल के दौरान यादगार सहयोग और पूरे कार्यकाल में मेरा समर्थन करने के लिए निदेशक मंडल की आभारी हूं. वर्ष 2023 में गौतम सिंघानिया ने 32 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा की थी. उनके दो बच्चे हैं.

कितनी की थी डिमांड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवाज मोदी ने तलाक समझौते के तहत गौतम सिंघानिया की कुल संपत्ति का 75 फीसदी मांगा था. उनके मुताबिक, वो अपनी बेटियों को 25 फीसदी हिस्सा दिलाना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि कागजों पर यह 1.4 अरब डॉलर है. मेरे ससुर डॉ. विजयपत सिंघानिया कहते हैं कि मुझे उनकी संपत्ति का 50 फीसदी मिलना चाहिए, जबकि गौतम (सिंघानिया) को बाकी 50 फीसदी रखना चाहिए. लेकिन मैं अपनी बेटियों निहारिका और न्यासा के लिए 25 फीसदी चाहती हूं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

12 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago