होम / बिजनेस / सिंघानिया के फैमिली विवाद में अंबानी फैमिली की एंट्री, Nawaz Modi ने किया ये बड़ा दावा

सिंघानिया के फैमिली विवाद में अंबानी फैमिली की एंट्री, Nawaz Modi ने किया ये बड़ा दावा

बीते दिनों गौतम सिंघानिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वो अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, ये सुर्खियां उनके बिजनेस से नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद से जुड़ी हैं. उनका फैमिली झगड़ा घर की चारदीवारी से निकलकर सबके सामने आ गया है. सिंघानिया ने हाल ही में अपनी वाइफ नवाज मोदी (Nawaz Modi) से अलग होने का ऐलान किया था. नवाज ने इसके बदले में उनकी प्रॉपर्टी का 75% हिस्सा मांगा है. साथ ही उन्होंने सिंघानिया पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाज मोदी ने खुलासा किया है कि सिंघानिया ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया था. 

खुद को किया कमरे में कैद 
नवाज मोदी ने कहा कि सिंघानिया ने 10 सितंबर की सुबह मुंबई में जन्मदिन की पार्टी के बाद उनसे और उनकी बेटी निहारिका से मारपीट की. मीडिया रिपोर्ट्स में नवाज मोदी के इंटरव्यू के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने अपने पति से बचने के लिए खुद को एक कमरे में कैद कर लिया था. नवाज ने कहा - मैंने अपनी दोस्त अनन्या गोयनका को मदद के लिए फोन किया था. जबकि निहारिका ने अपने दोस्त त्रिशकर बजाज के बेटे विश्वरूप को भी बुलाया था, जो सिंघानिया का चचेरा भाई है. नीता अंबानी (Nita Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) मेरे साथ लाइन पर थे. वो पूरा परिवार मुझे बचाने के लिए कूद पड़ा था.

अंबानी के चलते लिखी रिपोर्ट 
नवाज ने यह भी कहा कि गौतम सिंघानिया का कहना था कि पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी. हर कोई मेरी जेब में है. यह सुनकर निहारिका बेहद घबरा गई थी. गौतम ने पुलिस को आने से तो रोक दिया, लेकिन नीता और अनंत अंबानी ने यह सुनिश्चित किया कि हम सुरक्षित रहें. अंबानी के कहने पर ही पुलिस ने गौतम की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया. गौतम नहीं चाहते थे कि अपराध की रिपोर्ट लिखी जाए, मगर अंबानी के कहने पर ही शिकायत लिखी गई. वहीं, गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

3 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

3 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

5 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

6 hours ago

बड़ी खबरें