✕

होम / बिजनेस / आखिर कौन हैं एकाग्र, जिन्हें Narayana Murthy ने एक ही झटके में बना दिया करोड़पति?

आखिर कौन हैं एकाग्र, जिन्हें Narayana Murthy ने एक ही झटके में बना दिया करोड़पति?

नारायण मूर्ति ने एकाग्र को अपनी कंपनी इंफोसिस के कुछ शेयर गिफ्ट किए हैं, जिसकी वैल्यू 240 करोड़ के आसपास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने एकाग्र को इंफोसिस के कुछ शेयर गिफ्ट करके एक ही झटके में करोड़पति बना दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूर्ति ने एकाग्र को 240 करोड़ मूल्य के 15 लाख शेयर दिए हैं, जो 0.04% हिस्सेदारी के बराबर है. दरअसल, नारायण मूर्ति चार महीने के एकाग्र के दादा हैं.   

मूर्ति ने रखा था नाम
इस गिफ्ट के बाद इंफोसिस में नारायण मूर्ति की हिस्सेदारी अब 0.40% से घटकर 0.36 % रह गई है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. पिछले साल 10 नवंबर को नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति और बहू अपर्णा कृष्णन माता-पिता बने थे. तब नारायण मूर्ति ने अपने पोते का नाम एकाग्र रखा था. नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की दो नातिन भी हैं, जिनका नाम कृष्णा सुनक और अनुष्का सुनक है. दोनों ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की बेटियां हैं.

ये भी पढ़ें - Adani Group को लेकर अब US में चल रही है कौन सी जांच, क्या होगा असर?

मूर्ति के पास बचे इतने शेयर
एकाग्र के पिता और नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति 40 साल के हैं. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से PhD किया है और एक सॉफ्टवेयर फर्म के मालिक हैं. उनकी कंपनी डेटा प्रोसेसिंग का काम करती है. कुछ वक्त पहले जब नारायण मूर्ति से पूछा गया था कि अगर रोहन इंफोसिस जॉइन करने के लिए कहते हैं, तो आप क्या करेंगे? इसके जवाब में मूर्ति ने कहा था कि रोहन उनसे कहीं ज्यादा सख्त हैं. वो ऐसा कभी नहीं कहेंगे. नारायण मूर्ति के पास अब इंफोसिस के करीब 1.51 करोड़ शेयर हैं.

बेटी के पास भी हिस्सेदारी 
नारायण मूर्ति ने 1981 में इंफोसिस की स्थापना की थी. वह 2002 तक कंपनी के CEO रहे. इसके बाद 2002 से 2006 तक बोर्ड के चेयरमैन रहे और अगस्त 2011 में चेयरमैन एमेरिटस की उपाधि के साथ वह से रिटायर हो गए. हालांकि, 2013 में उन्होंने एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर एंट्री ली. उनकी बेटी अक्षता मूर्ति के पास भी इंफोसिस के शेयर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षता के पास कंपनी के 3,89,57,096 शेयर हैं. वह इंफोसिस के प्रमोटरों में भी शामिल हैं. कुछ वक्त पहले तक अक्षता की कंपनी में हिस्सेदारी 1.05 प्रतिशत थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

16 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

16 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

19 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

16 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

21 hours ago