✕

होम / बिजनेस / भारत में बुनियादी ढांचे और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए NaBFID और NDB के बीच समझौता

भारत में बुनियादी ढांचे और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए NaBFID और NDB के बीच समझौता

NaBFID और NDB के बीच हुई यह साझेदारी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ वैश्विक विकास एजेंडा में देश की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख विकास वित्तीय संस्थाओं (DFI) में से एक नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID), ने न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते का उद्देश्य बुनियादी ढांचे और टिकाऊ विकास परियोजनाओं के लिए सहयोग की रणनीतिक रूपरेखा तैयार करना है, जिससे भारत में गहन और स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग मार्केट को बढ़ावा मिल सके. बता दें,  NaBFID का उद्देश्य बॉन्ड्स, लोन और डेरिवेटिव्स के लिए गहरा और तरल वित्तीय बाजार विकसित करना है, जिससे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर लक्ष्यों को जिम्मेदारी और स्थायित्व के साथ पूरा किया जा सके.

वैश्विक साझेदारी का एक नया अध्याय

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसे ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (BRICS) द्वारा उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे और टिकाऊ विकास परियोजनाओं के लिए संसाधनों को जुटाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है.

स्वच्छ ऊर्जा और परिवहन पर होगा विशेष फोकस

NaBFID और NDB के बीच यह सहयोग स्वच्छ ऊर्जा, टिकाऊ जल प्रबंधन और अपशिष्ट प्रबंधन जैसी परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में एक ठोस कदम है. इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान थीमैटिक स्तर पर विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में सहभागिता कर सकेंगे.

ज्ञान और क्षमताओं को भी मिलेगा बल

इस समझौते के अंतर्गत दोनों संगठन अनुसंधान, कार्यशालाओं और सेमिनारों के जरिए संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने और ज्ञान साझा करने की दिशा में भी सहयोग करेंगे. NaBFID के प्रबंध निदेशक राजकिरण राय ने कहा, “NDB के साथ यह सहयोग हमारे राष्ट्र निर्माण और सतत विकास के संकल्प को सशक्त करता है. यह समझौता स्वच्छ ऊर्जा और सामाजिक प्रभाव वाली परियोजनाओं में वित्तपोषण को गति देगा और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा.” 

NDB के उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी व्लादिमीर काजबेकोव ने कहा, “हम NaBFID के साथ साझेदारी कर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास क्षेत्र में योगदान देने को लेकर उत्साहित हैं. यह समझौता टिकाऊ और समावेशी विकास के प्रति हमारी साझा दृष्टि को दर्शाता है.”

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.