✕

होम / बिजनेस / Mutual Funds निवेशकों का भी बुरा हाल, 6 महीने में 519 में से सिर्फ 3 ने ही दिया बेहतर रिटर्न

Mutual funds निवेशकों का भी बुरा हाल, 6 महीने में 519 में से सिर्फ 3 ने ही दिया बेहतर रिटर्न

इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स में 67 में से 28 फंड्स ने सकारात्मक रिटर्न दर्ज किया है. इसके अलावा, थीमैटिक फंड्स, विशेष रूप से बैंकिंग, एनर्जी और PSU से जुड़े फंड्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले 6 महीनों से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके चलते म्यूचुअल फंड्स ने भी नकारात्मक रिटर्न दिया है. भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक लगातार गिरावट में रहा. हालांकि, मार्च 2025 में बाजार में रिकवरी आई, लेकिन यह पिछले पांच महीनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर पाई. इस दौरान, सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से 8.17% और निफ्टी 8.88% नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं, बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स 20% और बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 16% तक गिरा. इक्विटी बाजार में गिरावट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले छह महीनों में 519 इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में से केवल तीन ने ही पॉजिटिव रिटर्न दिया है. इन 3 फंडों में से 2 स्कीम्स इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड और एक थीमैटिक फंड हैं. तो आइए आपको भी बताते हैें कि आखिर गिरावट के इस दौर में वो कौन से तीन म्यूचुअल फंड हैं, जिन्होंने निवेशकों को रिटर्न दिया है?

केवल तीन फंड्स ने दिया पॉजिटिव रिटर्न
वैल्यू रिसर्च के अनुसार, 519 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में से सिर्फ तीन फंड्स ने बाजार की गिरावट के बावजूद निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया. इनमें पहला आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड, दूसरा  मोतीलाल ओसवाल बिजनेस साइकिल फंड और तीसरा निप्पॉन इंडिया US इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड शामिल है. 

1. आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड
- फंड का प्रकार: इंटरनेशनल इक्विटी म्यूचुअल फंड
- 6 महीने में रिटर्न: 2.63%  
- फंड लॉन्च डेट: 1 जनवरी 2013  
- बेंचमार्क: S&P ग्लोबल 1200 TRI  
- अंडर एसेट मैनेजमेंट: 199 करोड़ रुपए  

2. मोतीलाल ओसवाल बिजनेस साइकिल फंड
- फंड का प्रकार: थीमैटिक म्यूचुअल फंड  
- 6 महीने में रिटर्न: 2.62%  
- फंड लॉन्च डेट: 27 अगस्त 2024  
- बेंचमार्क: निफ्टी 500 TRI  
- अंडर एसेट मैनेजमेंट: 1,603 करोड़ रुपए  

3. निप्पॉन इंडिया US इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड  
- फंड का प्रकार: इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड  
- 6 महीने में रिटर्न: 2.30%  
- फंड लॉन्च डेट: 23 अगस्त 2015  
- बेंचमार्क: S&P 500 TRI  
- अंडर एसेट मैनेजमेंट: 725 करोड़ रुपए  

इंटरनेशनल और थीमैटिक फंड्स का बेहतर प्रदर्शन
पिछले 6 महीनों में इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया. 67 इंटरनेशनल फंड्स में से 28 फंड्स ने सकारात्मक रिटर्न दिया, जिसमें से कुछ ने 28.34% तक की बढ़ोतरी दर्ज की. बैंकिंग, एनर्जी और PSU सेक्टर से जुड़े थीमैटिक फंड्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. यही वजह है कि इस कठिन समय में भी दो इंटरनेशनल फंड्स और एक थीमैटिक फंड ने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया.

(डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, यह खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.) 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

48 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago