होम / बिजनेस / आज 6 घंटे के लिए बंद रहेगा देश का ये बड़ा एयरपोर्ट, जानें क्या है वजह  

आज 6 घंटे के लिए बंद रहेगा देश का ये बड़ा एयरपोर्ट, जानें क्या है वजह  

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर रोज करीब आठ सौ से ज्यादा विमान लैंड और टेक ऑफ करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज (18 अक्टूबर) छह घंटे के लिए बंद रहेगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा. दरअसल, ऐसा मेंटनेंस वर्क के चलते किया जा रहा है. मुंबई एयरपोर्ट से हर दिन 800 से ज्यादा फ्लाइट टेकऑफ और लैंड करती हैं. ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के पूरे उपाय किए हैं. इसके तहत फ्लाइट्स को प्रभावी ढंग से रीशेड्यूल किया गया है. 

समय-समय पर होती है मेंटनेंस 
एयरपोर्ट अथॉरिटी के बयान में कहा गया है कि देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) सेफ और बिना किसी रुकावट के रनवे ऑपरेशन जारी रखने के लिए खुद पर गर्व करता है. मेंटनेंस का काम समय-समय पर होता रहता है. ऐसे में एयरपोर्ट ऑपरेशन को बेहतरीन तरीके से आगे भी सेवा में रखने के लिए CSMIA ने रनवे को 18 अक्टूबर को बंद रखने का फैसला किया है. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा.  

सुरक्षित यात्रा के लिए ज़रूरी 
बयान में बताया गया है कि एयरपोर्ट के दोनों रनवे  RWY 14/32 और 09/27 पर रिपेयर और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. हर रोज करीब आठ सौ से ज्यादा विमान लैंड और टेक ऑफ करते हैं. ऐसे में मानसून के बाद मेंटनेंस का काम हर साल प्रैक्टिस में लाया जाता है, ताकि हम यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकें. CSMIA ने यह भी कहा गया कि एयरलाइन कस्टमर्स और दूसरे प्रमुख हितधारकों के सहयोग से मेंटेनेंस को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए फ्लाइट्स को प्रभावी ढंग से रीशेड्यूल किया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

23 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago