होम / बिजनेस / Multibagger Stock: जाने-माने निवेशक ने खरीदे इस कंपनी के स्टॉक, रॉकेट की तरह भागा शेयर

Multibagger Stock: जाने-माने निवेशक ने खरीदे इस कंपनी के स्टॉक, रॉकेट की तरह भागा शेयर

Multibagger Stock: आपको बता दें कि 17 जून, 2016 को इस कंपनी के एक शेयर का भाव 43.60 रुपये था, जो आज 319.90 रुपये पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आज हम एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर जाने-माने निवेशक शंकर शर्मा भी भरोसा करते हैं. इस कंपनी का नाम है- BLS International Services Ltd. शंकर शर्मा ने शुक्रवार (14 अक्टूबर, 2022) को ही 275 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इस कंपनी के 11.5 लाख रुपये के बल्क में शेयर्स खरीदे हैं. इसका असर ये हुआ कि सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) को जब शेयर बाजार बंद हुआ, तब इस कंपनी के एक शेयर का भाव 319.90 रुपये था. पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले इसके शेयर में 28.70 रुपये यानी 9.86 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

6 साल में 633.71 प्रतिशत का रिटर्न मिला
आपको बता दें कि 17 जून, 2016 को इस कंपनी के एक शेयर का भाव 43.60 रुपये था, जो आज 319.90 रुपये पर पहुंच गया है. यानी, पिछले 6 साल में इसने अपने निवेशकों को 633.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 27 अक्टूबर, 2017 को इस कंपनी के एक शेयर का भाव 128.15 रुपये था. इस हिसाब से देखें तो पिछले 5 साल में इसने अपने निवेशकों को लगभग 150 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

पिछले 3 साल में 724 प्रतिशत का रिटर्न मिला
ऐसा नहीं है कि इस कंपनी के शेयर्स ने हमेशा अच्छा परफॉर्म किया है. 2019 में इसके लिए बहुत बुरा समय भी आया था और 16 अक्टूबर, 2019 को इसके एक शेयर का भाव 38.83 रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसके कंपनी के शेयर्स ने फिर लंबी छलांग लगानी शुरू कर दी. इस हिसाब से पिछले 3 साल में इसने अपने निवेशकों को लगभग 724 प्रतिशत का रिटर्न दिया.

इस साल 283 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है
पिछले साल के परफॉर्मेंस की बात करें तो 18 अक्टूबर 2021 को इस कंपनी के एक शेयर का भाव 117.88 रुपये था और अब इसके एक शेयर का भाव 319.90 रुपये है. यानी पिछले एक साल में इस कंपनी के निवेशकों को लगभग 171 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. यदि सिर्फ इस साल यानी 2022 की बात करें तो 3 जनवरी, 2022 को BLS International के एक शेयर का भाव 94.73 रुपये था. उस हिसाब से सिर्फ 2022 में अब तक इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 283 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है. ऐसी उम्मीद है कि शंकर शर्मा के निवेश के बाद इस कंपनी के शेयर्स के भाव और तेजी से बढ़ सकते हैं. इसकी एक झलक सोमवार के कारोबार में ही देखने को मिल गई.

BLS International की प्रोफाइल
BLS International Services Ltd 5,957.92 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली एक मिड-कैप कंपनी है. BLS इंटरनेशनल व्यक्तिगत, छात्रों, उनके परिवारों और कई अन्य श्रेणियों के लिए वीजा परामर्श सेवाएं प्रदान करती है. BLS International भारत में एक ऑनलाइन वीजा आवेदन केंद्र है और यह वीजा, पासपोर्ट, ई-गवर्नेंस, सत्यापन, बायोमेट्रिक और खुदरा सेवाओं के क्षेत्रों में 17 वर्षों से अधिक समय से सेवाएं दे रही हैं. इस क्षेत्र में यह दुनिया की तीन बड़ी कंपनियों में से एक है. BLS को फॉर्च्यून इंडिया की अगली 500 फर्मों में भी शामिल किया गया है और फोर्ब्स एशिया द्वारा "बेस्ट अंडर ए बिलियन कंपनी" का नाम दिया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

23 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago