होम / बिजनेस / 2 रुपए वाला ये शेयर आज 1,362 रुपए का, क्या आपने खरीदा है?

2 रुपए वाला ये शेयर आज 1,362 रुपए का, क्या आपने खरीदा है?

NSE पर 23 मार्च 2001 को जब हैवेल्स इंडिया के शेयरों में पहली बार कारोबार शुरू हुआ था, तब इसकी कीमत सिर्फ 1.89 रुपए थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (HAVELLS India Limited) ने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. यदि शेयर बाजार में लिस्टिंग से लेकर अब तक का सफर देखा जाए, तो इसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है. यदि किसी ने उस समय एक लाख रुपए का निवेश किया होता, तो आज वह करोड़पति बन गया होता. मंगलवार को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे, लेकिन बुधवार को इसमें नरमी देखी गई और यह 1.12% की गिरावट के साथ 1,362.85 रुपए पर बंद हुआ.  

शुरुआत में इतना था प्राइज़ 
NSE पर 23 मार्च 2001 को जब हैवेल्स इंडिया के शेयरों में पहली बार कारोबार शुरू हुआ था, तब इसकी कीमत सिर्फ 1.89 रुपए थी. इस तरह साल 2001 से अब तक यह शेयर अपने निवेशकों को करीब 72,926.46 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इसका मतलब ये है कि अगर उस समय किसी ने हैवेल्स इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता, तो आज वो लखपति से करोड़पति बन गया होता. 

बेहतर है आर्थिक स्थिति
हालांकि, पिछला एक साल कंपनी के शेयरों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. इस दौरान इसमें 4.87% की गिरावट देखने को मिली है. लेकिन पिछले 5 सालों में इसने निवेशकों को 179.10% का रिटर्न दिया है. यानी कि इस अवधि में HAVELLS में इन्वेस्ट करने वालों ने भी अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है. निवेशकों के लिए अच्छी बात ये है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति बेहतर है. हैवेल्स इंडिया लिमिटेड का मुनाफा मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.47% बढ़कर 242.43 करोड़ रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में 234.3 करोड़ रुपए था. इसके अलावा, कंपनी का रिवेन्यू सालाना आधार पर 62.8% बढ़कर 4,230.1 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 2,598.2 करोड़ रुपए था.

क्या करती है कंपनी?
हैवेल्स इंडिया के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें, तो यह 86.35 हजार करोड़ रुपए. भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी हैवेल्स इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने के कारोबार में है. 1958 में शुरू हुई यह कंपनी होम अप्लायंस, लाइटिंग उपकरण, LED लाइटिंग, फैन, वॉर हीटर, सर्किट प्रोटेक्शन स्विचगियर, केबल्स-वायर, इंडक्शन मोटर सहित घरेलू और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कई उत्पाद बनाती है. कंपनी के पास लॉयड, क्रैबट्री, स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक, रियो और प्रॉम्टेक जैसे कई ब्रांड हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

35 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

2 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

35 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

4 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 hour ago