होम / बिजनेस / इस अमेरिकी कंपनी में 20% हिस्सेदारी खरीदेंगे अंबानी, जानें क्या है योजना

इस अमेरिकी कंपनी में 20% हिस्सेदारी खरीदेंगे अंबानी, जानें क्या है योजना

पिछले एक साल से अंबानी अपने बिजनेस को काफी आक्रामक तरीके से फैला रहे हैं. उन्होंने कई विदेशी कंपनियों के साथ समझौते भी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगातार अपने बिज़नेस का विस्तार कर रहे हैं. अब उन्होंने सोलर एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव खेला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (RNIL) ने अमेरिका की कैलक्स कॉरपोरेशन (Caelux Corporation) में निवेश की घोषणा की है. 

दोनों को मिलेगा फायदा
रिलायंस 12 मिलियन डॉलर में कैलक्स की 20% हिस्सेदारी खरीदेगी. इससे कंपनी को एडवांस सोलर सेल टेक्नोलॉजी में मजबूती मिलने की उम्मीद है. वहीं, इससे कैलक्स को टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के साथ-साथ यूएस से बाहर निकलकर दुनियाभर के बाजारों में पैर जमाने में मदद मिलेगी. दोनों कंपनियों ने इसके लिए एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस अमेरिकी कंपनी की बात करें, तो यह पेरोव्स्काइट-आधारित सोलर टैक्नोलॉजी (Perovskite-Based Solar Technology) के लिए पहचानी जाती है. 

क्या करती है कैलक्स?
कैलक्स उच्च दक्षता वाले सौर मॉड्यूल बनाती है, जो 20 प्रतिशत अधिक ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं और इसके सोलर प्रोजेक्ट की लागत भी काफी कम होती है. इस डील के साथ ही रिलायंस, कैलक्स के उत्पादों का लाभ उठा सकेगी और अधिक शक्तिशाली और कम लागत वाले सौर मॉड्यूल्स का उत्पादन कर सकेगी. इस बारे में मुकेश अंबानी का कहना है कि कैलक्स में निवेश 'विश्व स्तरीय हरित ऊर्जा निर्माण' ईको-सिस्टम बनाने की हमारी रणनीति के अनुरूप है.  

ये है अंबानी की योजना
मुकेश अंबानी सोलर एनर्जी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं. उनकी योजना 2030 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने की है. ऐसे में कैलक्स में हिस्सेदारी खरीदना उनके लिए अहम साबित हो सकता है. गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, रिलायंस की तरफ से कहा गया था कि वो 32 मिलियन डॉलर में कैलिफोर्निया स्थित सौर ऊर्जा सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी SenseHawk की 79.4% हिस्सेदारी खरीदेगी. पिछले एक साल से अंबानी अपने बिज़नेस को काफी आक्रामक तरीके से फैला रहे हैं. उन्होंने कई विदेशी कंपनियों के साथ समझौते भी किए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

10 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.