✕

होम / बिजनेस / कतर में मुकेश अंबानी की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात, ग्लोबल बिजनेस जगत में इसकी खूब चर्चा

कतर में मुकेश अंबानी की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात, ग्लोबल बिजनेस जगत में इसकी खूब चर्चा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज दोहा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की. यह मुलाकात 14 मई को दोहा के लुसैल पैलेस में आयोजित एक राजकीय रात्रिभोज के दौरान हुई, जिसे कतर के अमीर ने ट्रंप के सम्मान में आयोजित किया था. यह मुलाकात वैश्विक व्यापारिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य में चर्चा का विषय बन गई है.

यूएस-कतर के साथ मजबूत है मुकेश अंबानी के संबंध

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) के साथ पहले से ही निवेश संबंध है. QIA ने रिलायंस के रिटेल वेंचर में करीब 1 अरब डॉलर का निवेश किया है. इसके अलावा, रिलायंस का अमेरिकी टेक दिग्गजों जैसे गूगल और मेटा के साथ भी गहरा व्यापारिक रिश्ता है.बता दें कि ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार समझौतों की चर्चा वैश्विक स्तर पर चल रही है.

अंबानी-ट्रंप का पुराना रिश्ता

मुकेश अंबानी और ट्रंप परिवार के बीच लंबे समय से करीबी संबंध रहे हैं. जनवरी 2025 में मुकेश और नीता अंबानी ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और एक निजी रात्रिभोज में भी हिस्सा लिया था. इसके अलावा, 2017 में इवांका ट्रंप की हैदराबाद यात्रा और 2020 में ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान भी अंबानी परिवार की मौजूदगी देखी गई थी.

वैश्विक व्यापारिक जगत में चर्चा

इस मुलाकात ने वैश्विक व्यापारिक समुदाय में उत्सुकता पैदा की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस मुलाकात को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह मुलाकात ट्रंप के उस दावे को मजबूती देती है कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत-पाकिस्तान जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर समझौते कराए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago