✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी का इस कंपनी के साथ 17 साल का सफर होगा खत्म, 11 हजार करोड़ रुपये में बेचेंगे हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी का इस कंपनी के साथ 17 साल का सफर होगा खत्म, 11 हजार करोड़ रुपये में बेचेंगे हिस्सेदारी

Relaince का यह फैसला उसके पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के साथ यह स्पष्ट संकेत भी देता है कि कंपनी अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर कितनी प्रतिबद्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने एशियन पेंट्स (Asian Paints) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया है. कंपनी यह डील करीब 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 11,000 करोड़ रुपये) में करने की योजना बना रही है. रिलायंस का एशियम पेंट्स में यह निवेश करीब 17 साल पुराना है और अब कंपनी इसे कैश करने की तैयारी में है.

बैंक ऑफ अमेरिका संभालेगा डील की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RIL अपनी 4.9% हिस्सेदारी बेच सकती है. इस सौदे के लिए संभावित रकम 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 10,700 करोड़ रुपये) तय की गई है. वहीं, यह सौदा एक या अधिक ब्लॉक डील्स के जरिए किया जा सकता है. लेनदेन की प्रक्रिया को बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) मैनेज करेगा. यह कदम ऐसे समय में आया है जब एशियन पेंट्स को बढ़ते प्रतिस्पर्धा और मुनाफे के दबाव का सामना करना पड़ रहा है.

रिलायंस की रणनीतिक दिशा में बदलाव

रिलायंस की यह योजना उसकी व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकलकर अपने मुख्य क्षेत्रों ऊर्जा, खुदरा और डिजिटल सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है. एशियन पेंट्स से बाहर निकलना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

कैसे हुई थी शुरुआत?

रिलायंस ने कई साल पहले एशियन पेंट्स में निवेश किया था, जब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही थी. लेकिन अब वह अपने व्यवसाय को सुव्यवस्थित करते हुए उन क्षेत्रों में अधिक निवेश करना चाहती है, जहां वह पहले से ही मार्केट लीडर है.

इस सौदे के मायने क्या हैं?

1. बड़ी रकम का लेनदेन : रिलायंस को इस डील से 1.3 बिलियन डॉलर की भारी राशि मिलेगी.
2. एशियन पेंट्स के लिए नया अवसर : रिलायंस के बाहर निकलने से कंपनी को संचालन में अधिक स्वतंत्रता मिल सकती है और वह नए निवेशकों को आकर्षित कर सकती है.
3. रिलायंस की दीर्घकालिक रणनीति : यह कदम दिखाता है कि कंपनी ऊर्जा, रिटेल और डिजिटल सेवाओं जैसे कोर बिजनेस पर अधिक फोकस करना चाहती है.

क्या हो सकता है अगला कदम?

रिलायंस इस धन का उपयोग अपने अन्य व्यवसायों के विस्तार, डिजिटल सेवाओं और हरित ऊर्जा जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में निवेश के लिए कर सकती है. वहीं, एशियन पेंट्स अपनी हिस्सेदारी खुद खरीद सकती है या फिर किसी नए रणनीतिक निवेशक को आमंत्रित कर सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

12 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

5 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

10 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

10 hours ago