होम / बिजनेस / जिस देश में फैमिली ऑफिस खोल रहे हैं मुकेश अंबानी, जानें क्यों है वो अमीरों का फेवरेट

जिस देश में फैमिली ऑफिस खोल रहे हैं मुकेश अंबानी, जानें क्यों है वो अमीरों का फेवरेट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुकेश अंबानी ने ऑफिस सेटअप करने के लिए एक मैनेजर भी रख लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने जा रहे हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अंबानी ने ऑफिस सेटअप करने के लिए एक मैनेजर रख लिया है और कर्मचारियों की भर्ती भी शुरू हो गई है. इस फैमिली ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी पहले ही फाइनल की जा चुकी है. माना जा रहा है कि एक साल के भीतर इस ऑफिस में कामकाज शुरू हो जाएगा.

नीता अंबानी कर रहीं मदद
रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी सिंगापुर में ऑफिस खोलने में मदद कर रही हैं. अंबानी परिवार चाहता है कि सिंगापुर का फैमिली ऑफिस एक साल के अंदर शुरू हो जाए. इसलिए मैनेजर की देखरेख में जोरशोर से काम किया जा रहा है. हालांकि, इस संबंध में मुकेश अंबानी की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है. गौरतलब है कि अंबानी अपने कारोबार को तेजी से फैला रहे हैं. उन्होंने कई विदेशी कंपनियों से हाथ मिलाया है और कुछ का अधिग्रहण किया है. 

सुपर रिच की पसंद  
वैसे, अंबानी ही अकेले ऐसे अरबपति नहीं हैं, जिन्होंने फैमिली ऑफिस खोलने के लिए सिंगापुर को चुना है. गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. सिंगापुर तेजी से सुपर रिच लोगों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. इसकी वजह है टैक्स में कमी और सुरक्षा ज्यादा. सिंगापुर की मौद्रिक अथॉरिटी के अनुसार, पिछले साल 2021 के आखिर तक फैमिली ऑफिस की संख्या 700 तक पहुंच गई थी, जो 2020 में केवल 400 थी. हालांकि, इस वजह से वहां रियल एस्टेट के दामों में तेजी आई है और सड़कों पर वाहनों का बोझ भी बढ़ रहा है. शायद इसी वजह से सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने हाल ही में संकेत दिए थे कि अमीरों को अधिक टैक्स का सामना करना पड़ सकता है.  

दुबई में खरीदा है घर 
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि मुकेश अंबानी ने दुबई में समुद्र किनारे एक आलीशान प्रापर्टी खरीदी है. 80 मिलियन डॉलर कीमत वाली इस डील को दुबई की अब तक की सबसे महंगी हाउसिंग प्रॉपर्टी डील बताया जा रहा है. अंबानी ने यह प्रॉपर्टी अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी है. पाम जुमेराह बीच (Palm Jumeirah Beach) स्थित इस आलीशान घर में 10 बेडरूम, एक पर्सनल स्पा और इनडोर-आउटडोर पूल हैं. खास बात ये है कि यहीं पर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की भी प्रॉपर्टी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago