होम / बिजनेस / दिवाली से पहले बड़ा धमाका करेंगे मुकेश अंबानी! रिलायंस की ये है तैयारी

दिवाली से पहले बड़ा धमाका करेंगे मुकेश अंबानी! रिलायंस की ये है तैयारी

मुकेश अंबानी लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रहे हैं. अब उनकी नज़र साउथ की एक बड़ी कंपनी पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दिवाली से पहले एक बड़ा धमाका कर सकते हैं. अपने रिटेल बिजनेस के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए वह साउथ की एक बड़ी कंपनी को खरीदने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अंबानी ने केरल की इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रोसरी रिटेल चेन बिस्मी (Bismi) के अधिग्रहण की तैयारी कर ली है. दरअसल, मुकेश अंबानी साउथ मार्केट में पैर जमाना चाहते हैं और इसके लिए बिस्मी से बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता.   

3 कंपनियां पहले खरीदीं  
बिस्मी (Bismi) साउथ के दिग्गज बिजनेसमैन वीए अजमल के मालिकाना हक वाली कंपनी है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है और यदि सबकुछ ठीक रहता है तो दिवाली से पहले डील फाइनल हो जाएगी. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि इससे पहले भी रिलायंस इंडस्ट्री की रिटेल कंपनी दक्षिण भारत में तीन कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी है. बिस्मी को अपना बनाकर वो अपने इस पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहती है. 

800 करोड़ का रिवेन्यु 
दक्षिण भारत में बिस्मी जाना-पहचान नाम है और वीए अजमल (VA Ajmal) की गिनती साउथ के बड़े उद्योगपतियों में होती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, बिस्मी का रिवेन्यु लगभग 800 करोड़ रुपये का है और अजमल 600 करोड़ रुपए वैल्यूएशन की मांग कर रहे हैं. हाउसहोल्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट और ग्रोसरी फील्ड में बड़ा नाम कमाने वाले वीए अजमल बिस्मी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनके परिवार के पास कंपनी का स्वामित्व है. केरल में बिस्मी ने अच्छा-खासा मार्केट कैप्चर किया हुआ है. ऐसे में अगर रिलायंस उसे अपना बनाने में सफल रहता है, तो उसके लिए ये फायदे का सौदा होगा.

केरल में 30 बड़े स्टोर  
बिस्मी केरल की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और किराना रिटेल चेन है. इलेक्ट्रॉनिक और हाइपरमार्केट फॉर्मेट में बिस्मी के 30 बड़े स्टोर हैं. इससे पहले रिलायंस तमिलनाडु में श्री कन्नन डिपार्टमेंटल स्टोर कंपनी को 152 करोड़ में खरीद चुकी है. वहीं, दक्षिण में प्रमुख साड़ी और एथनिक वियर रिटेलर के रूप में चर्चित कलानिकेतन को भी रिलायंस ने अपना बना लिया है. रिलायंस रिटेल साउथ की बड़ी किराना कंपनी जयसूर्या रिटेल का अधिग्रहण कर चुकी है. इस तरह उसने दक्षिण भारत में तीन कंपनियों को खरीदा है और अब चौथी को अपना बनाने की कोशिश में लगी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

1 minute ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

5 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कमजोर डॉलर से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में 28 पैसे चढ़ा

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों और बेहतर वैश्विक माहौल से रुपये को मिला समर्थन

1 minute ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

15 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

4 hours ago