होम / बिजनेस / Gautam Adani को हर रोज लग रहा बड़ा झटका, अब सिर से छिन गया ये ताज

Gautam Adani को हर रोज लग रहा बड़ा झटका, अब सिर से छिन गया ये ताज

कारोबारी गौतम अडानी के लिए नया साल अब तक शुभ नहीं रहा है. हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया है. शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों के शेयर लगातार गोता लगा रहे हैं और उनकी दौलत कम होती जा रही है. दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट (Bloomberg Billionaires Index) में अडानी 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गौर करने वाली बात ये है कि रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी उनसे आगे निकल गए हैं. अंबानी 12वें नंबर पर हैं. वहीं, Forbes Real-time Billionaires list के मुताबिक, नेटवर्थ में आई बड़ी गिरावट की वजह से गौतम अडानी के सिर से भारत के सबसे रईस कारोबारी का ताज भी छिन गया है. अब मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं.

इतनी रह गई नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलेनियर के ताजा इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 72.1 अरब डॉलर रह गई है. इसमें हाल ही में 12.5 अरब डॉलर की कमी आई है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक अडानी दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे और चौथे स्थान के बीच शफल कर रहे थे. माना जा रहा था कि वह लिस्ट में और ऊपर चढ़ सकते हैं, लेकिन एक झटके में सबकुछ बदल गया. अब वह इस लिस्ट में 13वें नंबर पर खिसक गया हैं और मुकेश अंबानी उनसे आगे निकल गए हैं.

मुकेश अंबानी की दौलत
मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 81.0 अरब डॉलर पहुंच गई है. हालांकि, हाल ही में उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन अडानी जितना नहीं. कुछ समय पहले तक अंबानी इस लिस्ट में टॉप 10 से बाहर थे और अडानी नंबर 4 की पोजीशन पर थे, मगर अब पूरा परिदृश्य बदल गया है. अरबपतियों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर Bernard Arnault, दूसरे पर Elon Musk, तीसरे पर Jeff Bezos, चौथे पर Bill Gates और पांचवें पर निवेशक Warren Buffett का कब्जा है. फ्रांस के कारोबारी Bernard Arnault, पिछले कुछ समय से लगातार लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं. 

नए साल की खराब शुरुआत
बीते साल गौतम अडानी दुनिया के अन्य अमीरों की तुलना में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे थे, जबकि इस साल वह सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले कारोबारी बन गए हैं. नया साल उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. पहले जेफ बेजोस ने उन्हें पीछे छोड़ा और अडानी चौथे नंबर पर खिसक गए. इसके बाद आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और वह हर दिन के साथ वे लिस्ट में पिछड़ते चले गए. अडानी ग्रुप की Stock Market में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आ रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.