✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने की इस साल की सबसे बड़ी डील, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाया $2.9 अरब का विदेशी लोन

मुकेश अंबानी ने की इस साल की सबसे बड़ी डील, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाया $2.9 अरब का विदेशी लोन

Reliance के लिए यह विदेशी लोन डील न केवल पूंजी जुटाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह उसकी तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की रणनीति को भी साकार करने में मदद करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने एक बड़ी फाइनेंशियल डील की है. कंपनी ने $2.9 अरब (लगभग ₹23,000 करोड़) का विदेशी कर्ज जुटाया है, जो इस साल किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा लिया गया सबसे बड़ा कर्ज माना जा रहा है. यह डील 9 मई 2025 को फाइनल हुई और इसके तहत कंपनी ने दो अलग-अलग मुद्राओं में कर्ज लिया है. 

अमेरिकी डॉलर और जापानी येन में लोन 

इस कर्ज को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें पहला हिस्सा $2.4 अरब अमेरिकी डॉलर और दूसरा हिस्सा 67.7 अरब जापानी येन (लगभग $462 मिलियन के बराबर) है. कंपनी ने यह कर्ज विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बैंकों के माध्यम से जुटाया है, जिसमें कुल 55 बैंकों ने भागीदारी की है. यह कर्ज डील इस साल एशिया की सबसे बड़ी सिंडिकेटेड लोन डील बन गई है, जो वैश्विक वित्तीय बाजार में रिलायंस की मजबूत स्थिति को दर्शाती है.

रिलायंस को मिला मजबूत क्रेडिट रेटिंग का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस को यह लोन उसकी मजबूत क्रेडिट रेटिंग के कारण मिला है. Moody’s ने रिलायंस को Baa2 और Fitch ने BBB रेटिंग दी है, जो भारत की सरकारी क्रेडिट रेटिंग से एक पायदान ऊपर है. इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को रिलायंस पर अधिक भरोसा है और इसे सुरक्षित उधारकर्ता माना जा रहा है. इस कर्ज डील से यह भी स्पष्ट होता है कि रिलायंस की वैश्विक वित्तीय स्थिति मजबूत है और कंपनी निवेशकों के बीच विश्वसनीयता कायम कर रही है.

भारतीय कंपनियों के लिए तेजी से बढ़ता कर्ज बाजार

इस कर्ज डील के साथ 2025 में अब तक भारतीय कंपनियों ने कुल $10.4 अरब का विदेशी कर्ज जुटाया है, जो पिछले एक दशक में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा है. हालांकि, एशिया-पैसिफिक (जापान को छोड़कर) में इस साल अब तक सिंडिकेटेड लोन में गिरावट आई है, जो 20 साल के न्यूनतम स्तर पर है. इसके बावजूद रिलायंस की यह डील भारतीय कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है.

तकनीक और नई ऊर्जा पर रिलायंस का फोकस

रिलायंस इस समय अपने पुराने कारोबार के साथ-साथ नई तकनीकों और ऊर्जा स्रोतों पर भी बड़ा निवेश कर रही है. मुकेश अंबानी ने अगस्त 2024 में हुई AGM में कहा था कि रिलायंस का लक्ष्य दुनिया की 30 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल होना है. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अब सिर्फ तकनीक का उपयोग करने वाली नहीं, बल्कि तकनीक बनाने वाली कंपनी बन चुकी है.

कंपनी का लक्ष्य है कि अगले 5 से 7 सालों में 'न्यू एनर्जी डिविजन' उसकी पारंपरिक 'Oil to Chemicals (O2C)' यूनिट जितना मुनाफा दे. इस दिशा में कंपनी Compressed Biogas, Integrated Energy Plantation और प्लास्टिक-फाइबर प्रोडक्शन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. 2025 तक 55 बायोगैस प्लांट्स स्थापित करने और 2026-27 तक PVC, CPVC और specialty polyester उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की योजना है.

रिलायंस ने पहले लिया था $8 अरब का लोन

यह पहली बार नहीं है जब रिलायंस ने इतना बड़ा कर्ज लिया है. 2023 में भी कंपनी ने \$8 अरब डॉलर का लोन जुटाया था, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी सब्सिडियरी जियो दोनों शामिल थीं. उस समय भी करीब 55 बैंकों ने हिस्सा लिया था.

रिलायंस का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2024-25 में रिलायंस ने ₹9,64,693 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की, जो पिछले साल के मुकाबले 7.1% ज्यादा है. कंपनी का शुद्ध लाभ ₹69,648 करोड़ रहा, जो उसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है. इसके साथ ही रिलायंस भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसकी नेट वर्थ ₹10 ट्रिलियन से अधिक हो गई है. आने वाले वर्षों में रिलायंस अपने नए ऊर्जा और तकनीकी निवेशों के साथ एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago