✕

होम / बिजनेस / हल्दीराम-ब्रिटानिया को टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, बनाया अब ये प्लान

हल्दीराम-ब्रिटानिया को टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, बनाया अब ये प्लान

देश के स्नैक्स मार्केट की वैल्यू साल 2023 में 42,694.9 करोड़ रुपये थी, माना जा रहा है कि साल 2032 तक यह 95,521.8 करोड़ रुपये पहुंच सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टेलिकॉम के बाद कैंपा मार्केट में भी तहलका मचा दिया है. कंपनी ने अपने ब्रांड कैंपा कोला के प्रॉडक्ट्स की कीमत दूसरी कंपनियों की तुलना में काफी कम रखी है. इससे कोका-कोला और पेप्सिको को भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. मुकेश अंबानी की कंपनी अब चिप्स, नमकीन और बिस्कुट के बाजार में भी इसी रणनीति पर काम कर रही है. रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स सुपर स्टॉकिस्ट्स को करीब 6.5 फीसदी मार्जिन दे रही है जबकि दूसरी कंपनियां 3 से 5 फीसदी पर अटकी हैं.

क्या है मुकेश अंबानी का प्लान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स स्नैक्स बाजार में बड़ा दांव खेल रही है. चिप्स और नमकीन मार्केट में कंपनी के पास Alan Bugles और Snactac ब्रांड हैं जबकि उसके बिस्कुट ब्रांड का नाम Independence है. कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 8 फीसदी मार्जिन और दो फीसदी परफॉरमेंस बेस्ड इंसेंटिव भी दे रही है. दूसरे ब्रांड्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को 6 से 6.5 फीसदी मार्जिन दे रहे हैं. इसी तरह अंबानी की कंपनी रिटेलर्स को 20 फीसदी मार्जिन दे रही है जबकि दूसरी कंपनियां उन्हें 8 से 15 फीसदी मार्जिन दे रही हैं.

किसे है खतरा?

देश के स्नैक्स बाजार में पेप्सिको, ब्रिटानिया, हल्दीराम और दूसरी स्थानीय कंपनियों का दबदबा रहा है. 2023 में भारत का स्नैक्स मार्केट की वैल्यू 42,694.9 करोड़ रुपये थी जिसके 2032 तक 95,521.8 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, इसके सालाना करीब नौ फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है. रिलायंस कंज्यूमर ने 2022 में एफएमसीजी मार्केट में एंट्री की घोषणा की थी. पिछले साल मई में कंपनी ने अमेरिका में जनरल मिल्स के ब्रांड Alan Bugles को भारत लाने की घोषणा की.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 day ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 day ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago