✕

होम / बिजनेस / भारतीय सेना के पराक्रम पर मुकेश अंबानी ने जताया गर्व, बोले- 'हम सब एकजुट हैं'

भारतीय सेना के पराक्रम पर मुकेश अंबानी ने जताया गर्व, बोले- 'हम सब एकजुट हैं'

मुकेश अंबानी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने को गौरवान्वित करने वाला पल बताया है. उन्होंने कहा है, हमारी भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर हमें गर्व है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि पूरा भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने साबित कर दिया है कि अब कोई भी आतंकी घटना बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएगी.

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं

मुकेश अंबानी ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन देश की सुरक्षा, गरिमा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, "हमारी सशस्त्र सेनाओं ने हर उकसावे का सटीक और शक्तिशाली जवाब दिया है. यह नई भारत की नई सोच को दिखाता है."

रिलायंस प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी और पूरा रिलायंस परिवार देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, "हम साथ खड़े हैं, हम लड़ेंगे और हम जरूर जीतेंगे." उनके बयान का समापन "जय हिंद! जय हिंद की सेना!" के नारे के साथ हुआ.

क्या है भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के खिलाफ किया गया एक सटीक सैन्य अभियान है. यह ऑपरेशन 7 मई की रात चला, जिसमें भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के नौ प्रमुख आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया.

इस ऑपरेशन का नाम "सिंदूर" इसलिए रखा गया क्योंकि यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था, जिसमें कई विवाहित महिलाओं का सुहाग उजड़ गया था. इसे उन महिलाओं के उजड़े सिंदूर का प्रतीक माना गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

11 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago