✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने Nauyaan Shipyard में खरीदी 10% हिस्सेदारी, 52 करोड़ में हुई डील!

मुकेश अंबानी ने Nauyaan Shipyard में खरीदी 10% हिस्सेदारी, 52 करोड़ में हुई डील!

Reliance Industries द्वारा 52 करोड़ रुपये की यह डील न केवल के कारोबारी विस्तार का संकेत है, बल्कि भारत के समुद्री सेक्टर में संभावनाओं के प्रति कंपनी की दूरदर्शिता को भी दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ड्रीज (Reliance Industries Limited -RIL) ने नौवहन और जहाज निर्माण क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए Nauyaan Shipyard Pvt. Ltd में 10% हिस्सेदारी खरीदी है. यह डील लगभग 52 करोड़ रुपये में संपन्न पूरी है, जिससे कंपनी के पोर्टफोलियो में एक नया और रणनीतिक विस्तार जुड़ गया है. आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रणनीतिक निवेश का उद्देश्य  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RIL ने इस हिस्सेदारी को "रणनीतिक निवेश" की श्रेणी में रखा है. कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में जहाज निर्माण और समुद्री परिवहन का क्षेत्र भारत में तेजी से विकसित होगा. Nauyaan Shipyard, जो कि क्षेत्र में एक उभरता हुआ नाम है, विशेष रूप से ग्रीन टेक्नोलॉजी युक्त जहाजों के निर्माण और समुद्री नवाचार में काम कर रही है.

ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही Nauyaan Shipyard 
Nauyaan Shipyard एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है, जो भारत में आधुनिक और पर्यावरण-संवेदनशील जहाजों के निर्माण पर केंद्रित है. कंपनी तटीय और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवाओं के लिए जहाज निर्माण कर रही है और हरित ऊर्जा (Green Energy) के इस्तेमाल को बढ़ावा देती है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने कई सफल प्रोजेक्ट्स को अंजाम दिया है, जिससे इसका महत्व तेजी से बढ़ा है.

Reliance की प्रतिक्रिया 
Reliance Industries के प्रवक्ता ने बताया, "हम भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं जो न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी हैं, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं. Nauyaan Shipyard में निवेश इसी सोच का हिस्सा है." विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा भारत में जहाज निर्माण क्षेत्र को एक नई दिशा दे सकता है. जहां एक ओर घरेलू उत्पादन और नौवहन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं Reliance जैसे बड़े समूह की भागीदारी Nauyaan को पूंजी और तकनीकी सहयोग में सहायता देगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.