✕

होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल के JV में खरीदे 6.65 करोड़ शेयर, जानें कंपनी के शेयर का हाल

मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल के JV में खरीदे 6.65 करोड़ शेयर, जानें कंपनी के शेयर का हाल

Jio Financial के शेयरों ने हाल में एक अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी के तिमाही नतीजे भी स्थिर हैं और विश्लेषकों द्वारा शॉर्ट टर्म में इसके मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की कंपनी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services) ने अपने ज्वाइंट वेंचर के तहत बड़ा निवेश किया है. कंपनी और ब्लैकरॉक (Blackrock) ने अपने 50:50 ज्वाइंट वेंचर- 'जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड' के 6.65 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. इसके तहत कुल 66.5 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. यह निवेश ज्वाइंट वेंचर अपने व्यावसायिक संचालन को सपोर्ट करने के लिए करेगा. तो आइए जानते हैं इस डील के बाद रिलायंस के शेयर का क्या हाल है?

शेयर का हाल  
बीएसई इंडेक्स पर गुरुवार को जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत 230.45 रुपये रही, जो एक दिन पहले के मुकाबले 0.26% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुई. वहीं शुक्रवार को इसके शयर में गिरावट नजर आई. खबर लिखने तक कंपनी के शेयर 3.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 222.69 रुपये पर कारोबार करते दिखे. जनवरी 2024 में इस शेयर की कीमत 394.70 रुपये तक पहुँच गई थी, जो कि इसके 52 हफ्ते का हाई था. वहीं, इसका 52 हफ्ते का लो 198.60 रुपये रहा. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 
विश्लेषकों के अनुसार, जियो फाइनेंशियल के शेयर अब ओवरसोल्ड लेवल से उबर चुके हैं, और शॉर्ट टर्म में इसमें मजबूती देखी जा सकती है. एक्सपर्ट्स ने कहा कि इस शेयर को 220 रुपये के स्तर पर समर्थन मिलेगा, जबकि प्रतिरोध 236 रुपये पर होगा. उनका अनुमान है कि शॉर्ट टर्म में इस शेयर की ट्रेडिंग रेंज 220 रुपये से 250 रुपये के बीच रह सकती है.  पिछले दो हफ्तों में जियो फाइनेंशियल के शेयर में तेजी का रुख देखने को मिला है. यह शेयर ओवरसोल्ड स्तरों से उबर रहा है और अल्पावधि में इसकी मजबूती का संकेत मिल रहा है. वहीं, एक अन्य विश्लेषक के अनुसार इस शेयर का संभावित लक्ष्य 257-265 रुपये के बीच हो सकता है.  

दिसंबर तिमाही के नतीजे 
जियो फाइनेंशियल के लिए दिसंबर 2024 में समाप्त हुई तीसरी तिमाही में 295 करोड़ रुपये का मुनाफा स्थिर रहा. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 294 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था. तिमाही में कुल आय बढ़कर 449 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 414 करोड़ रुपये थी. हालांकि, कुल खर्च में भी सालाना आधार पर वृद्धि देखी गई, जो बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 99 करोड़ रुपये था. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

16 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

18 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

59 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

16 hours ago