होम / बिजनेस / मुहूर्त ट्रेडिंग 2025: इस बार दोपहर में बजेगी शेयर बाजार की 'शंखध्वनि', जानें टाइमिंग, इतिहास और टॉप स्टॉक्स
मुहूर्त ट्रेडिंग 2025: इस बार दोपहर में बजेगी शेयर बाजार की 'शंखध्वनि', जानें टाइमिंग, इतिहास और टॉप स्टॉक्स
इस साल की मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर में हो रही है , यह न केवल टाइमिंग में बदलाव है, बल्कि संभावनाओं में भी. सकारात्मक ग्लोबल संकेत, मजबूत घरेलू बाजार और विशेषज्ञों की स्टॉक पिक्स इसे एक बेहतरीन अवसर बना रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago
हर साल दिवाली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन होता है, एक ऐसा ट्रेडिंग समय जो शुभ माने जाने वाले मुहूर्त में होता है. लेकिन इस बार कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 2025 की दिवाली के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, जो कि अब तक परंपरागत शाम के मुकाबले पहली बार दिन में हो रही है.
क्या है इस बार की टाइमिंग और बदलाव का कारण?
- मुहूर्त ट्रेडिंग टाइमिंग: 1:45 PM से 2:45 PM
- प्री-ओपन सेशन: 1:30 PM से 1:45 PM
यह बदलाव पंचांग के अनुसार हुआ है. दरअसल, कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम 5:54 बजे तक है. इसलिए इस बार शुभ मुहूर्त दोपहर में ही तय हुआ है. एक्सचेंज अधिकारियों के अनुसार, "मुहूर्त सेशन की टाइमिंग सिर्फ ब्रोकर्स की मांग पर नहीं, बल्कि ज्योतिषीय गणनाओं को ध्यान में रखकर तय की जाती है. इस बार दोपहर और रात 11 बजे के बीच मुहूर्त था, जिसमें दोपहर का समय ट्रेडिंग के लिए अधिक उपयुक्त माना गया."
क्या पहले भी दोपहर में हुई है मुहूर्त ट्रेडिंग?
जी हां, इससे पहले साल 2012 में भी दोपहर 3:45 बजे से 5:00 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी. तब भी शुभ समय को ध्यान में रखते हुए टाइमिंग बदली गई थी. यह दिखाता है कि टाइमिंग लचीली हो सकती है, बशर्ते सभी मार्केट पार्टिसिपेंट्स सहमत हों.
अब तक कैसा रहा है मुहूर्त ट्रेडिंग का इतिहास?
निफ्टी की परफॉर्मेंस (पिछले 5 साल)
वर्ष बढ़त/घटावट
2024 +0.40%
2023 +0.51%
2022 +0.87%
2021 +0.49%
2020 +0.47%
सेंसेक्स की परफॉर्मेंस
वर्ष बढ़त/घटावट
2024 | +0.42% |
2023 | +0.55% |
2022 | +0.88% |
2021 | +0.49% |
2020 | +0.45% |
वैश्विक संकेत भी दिखा रहे हैं पॉजिटिव मूवमेंट
इस बार भी बाजार में तेजी के संकेत हैं.
1. गिफ्ट निफ्टी: +0.35%, 26,000 के पार
2. एशियाई बाजार: जापान, कोरिया, सिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग, चीन और ताइवान सभी में 1-2% की मजबूती
3. अमेरिका और यूरोप: Nasdaq, S&P 500 और यूरोपीय इंडेक्स में भी 1% से अधिक की बढ़त
संवत 2082 के लिए ब्रोकरेज हाउस की पसंदीदा स्टॉक्स
कोटक सिक्योरिटीज ने मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 के मौके पर संवत 2082 के लिए सात प्रमुख स्टॉक्स की सिफारिश की है, जिन्हें आने वाले महीनों में अच्छे रिटर्न की संभावना के साथ चुना गया है.
1. अडानी पोर्ट्स एंड SEZ – लक्ष्य मूल्य ₹1900, मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के साथ
2. Acutaas Chemical – लक्ष्य मूल्य ₹1780, फार्मा और स्पेशलिटी केमिकल्स में तेजी
3. Cummins India – लक्ष्य मूल्य ₹4400, नई मार्केट में विस्तार और मजबूत मार्जिन
4. Eternal (Blinkit) – लक्ष्य मूल्य ₹375, फूड डिलीवरी में बढ़ती पकड़
5. ICICI Bank – लक्ष्य मूल्य ₹1700, मजबूत रिटर्न ऑन इक्विटी
6. Mahindra & Mahindra – लक्ष्य मूल्य ₹4000, कृषि और SUV सेगमेंट में नेतृत्व
7. Reliance Industries – लक्ष्य मूल्य ₹1555, दूरसंचार और रिटेल व्यवसाय में विस्तार
मुहूर्त ट्रेडिंग पर खरीदें ये दमदार 6 स्टॉक्स – आनंद राठी की सलाह
ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 6 टॉप स्टॉक्स की लिस्ट दी है, जो 30% तक का रिटर्न दे सकते हैं.
1. Shakti Pumps: सोलर पंप लीडर, टारगेट ₹1,050
2. Tilaknagar Industries: तेजी से बढ़ती अल्कोहल कंपनी, टारगेट ₹580
3. BlackBuck: डिजिटल लॉजिस्टिक्स कंपनी, टारगेट ₹860
4. Fiem Industries: ऑटो एलईडी लाइट कंपनी, टारगेट ₹2,450
5. BSE Limited: डेरिवेटिव बूम का फायदा, टारगेट ₹2,800
6. DMart: रिटेल दिग्गज, टारगेट ₹5,000
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
टैग्स