✕

होम / बिजनेस / Swiggy और श्रम मंत्रालय के बीच हुआ MoU साइन, नौकरी पाने वालों को मिलेंगे बेहतर अवसर

Swiggy और श्रम मंत्रालय के बीच हुआ MoU साइन, नौकरी पाने वालों को मिलेंगे बेहतर अवसर

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) के तहत स्विगी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के बीच मंगलवार को एक अहम समझौता हुआ है. मंत्रालय ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) के तहत स्विगी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे.

Swiggy और रोजगार मंत्रालय के बीच MoU साइन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, "हमने निजी क्षेत्र सहित विभिन्न संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की एक प्रणाली शुरू की है. मुझे खुशी है कि इन प्लेटफार्मों के साथ साझेदारी करने से दोनों पक्षों को जीत की स्थिति बनती है. उद्योगों को जिस तरह की मैनपावर की जरूरत है, वह यहां से उपलब्ध होगी और नौकरी चाहने वालों को अवसरों के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा."

500 से अधिक शहरों में मिल रहा रोजगार: मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "स्विगी देश के 500 से अधिक शहरों में काम कर रहा है, जिससे लोगों को रोजगार मिल पा रहा है. इसी के चलते हम प्राइवेट कंपनियों के साथ एमओयू साइन कर रहे हैं. इस एमओयू के तहत जिस भी कंपनी को मैनपावर चाहिए, उसे मिल पाएगी. अगले 2, 3 साल में स्विगी लाखों लोगों को नौकरियां देगा. मैं इसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं."

स्विगी ने क्या कहा?

स्विगी के ऑपरेशन इंचार्ज सलभ श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हमने सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है. मैंने आज मंत्री मनसुख मांडविया से एनसीएस के बारे में सुना, जिससे हमारा एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. स्विगी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए बहुत सारा रोजगार जनरेट होता है. पिछले 11 सालों में लाखों लोग हमसे जुड़े हैं और डिलीवरी पार्टनर बने हैं.

उनका जीवन यापन भी बड़ा है. आने वाले सालों में भी पहले से भी ज्यादा लोग हमसे जुड़ेंगे और एनसीएस के माध्यम से लोग मिल सकेंगे, जिससे स्विगी का फायदा है और भारत के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. हम सरकार के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.