✕

होम / बिजनेस / Infosys में 300 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने इस वजह से लिया ये एक्शन

Infosys में 300 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज, कंपनी ने इस वजह से लिया ये एक्शन

यूनियन ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के समक्ष आधिकारिक शिकायत दर्ज कर कंपनी के खिलाफ तत्काल हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग करने की धमकी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने 300 से अधिक फ्रेशर्स को नौकरी से निकाल दिया है. ये सभी कर्मचारी कंपनी के मैसुरु कैंपस में प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन तीन बार आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) में फेल होने के बाद इन्हें कंपनी से बाहर कर दिया गया. इस कदम के बाद आईटी कर्मचारी यूनियन NITES ने विरोध जताते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी है. यूनियन का दावा है कि प्रभावित कर्मचारियों की संख्या 300 से भी अधिक हो सकती है.

क्यों निकाले गए फ्रेशर्स?

इन्फोसिस की तरफ से इस मुद्दे पर बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि तीन बार मूल्यांकन में फेल हुए कर्मचारी कंपनी में नहीं रह सकते. यह नीति पिछले 20 वर्षों से लागू है और इससे उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा सुनिश्चित होती है. भर्ती अनुबंध में पहले से ही यह शर्त शामिल थी. इसका मतलब यह कि इन्फोसिस में नए कर्मचारियों को नौकरी बनाए रखने के लिए अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग पास करनी होती है.

NITES यूनियन का दावा

आईटी कर्मचारी यूनियन NITES (Nascent Information Technology Employees Senate) ने इन्फोसिस के इस फैसले पर नाराजगी जताई है. यूनियन के अनुसार, कर्मचारियों को शामिल होने के लिए पहले ही 2 साल इंतजार करना पड़ा था. अक्टूबर 2024 में जॉइन करने के बाद महज कुछ महीनों में ही उन्हें निकाल दिया गया. यूनियन का आरोप है कि बैठक कक्ष में बुलाकर जबरदस्ती “आपसी अलगाव” पत्र (Mutual Separation Letter) पर साइन कराए गए. NITES अब श्रम मंत्रालय से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

सप्ताह में 70 घंटे काम, लेकिन काम नहीं

पिछले साल की शुरुआत में, इंफोसिस के को फाउंडर NR नारायण मूर्ति ने कहा था कि वह चाहते हैं कि भारत के युवा काम करें और देश के युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए. वेंचर कैपिटल फंड, 3one4 कैपिटल के पॉडकास्ट ‘द रिकॉर्ड’ के पहले एपिसोड में अपनी टिप्पणियों के तुरंत बाद मूर्ति उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे. उस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके विचारों को खारिज कर दिया और इसे टॉक्सिक करार दिया था. साथ ही उनकी टिप्पणियों को वर्क लाइफ बैलेंस के विरुद्ध बताया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

13 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago