✕

होम / बिजनेस / 30 हजार से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने ₹29,208 करोड़ की विदेशी संपत्तियों का किया खुलासा

30 हजार से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने ₹29,208 करोड़ की विदेशी संपत्तियों का किया खुलासा

भारत ग्लोबल टैक्स ट्रांसपेरेंसी पहलों में एक्टिव भागीदार है, विशेष रूप से कॉमन रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड (CRS) और फॉरेन अकाउंट टैक्स कंप्लायंस एक्ट (FATCA) के माध्यम से.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अभी हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि भारत में अमीरों की संख्या, खासतौर से करोड़पति और अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब सूत्रों के हवाले से पता चला है कि देश में 30,161 टैक्सपेयर्स ऐसे हैं, जिनकी विदेशी संपत्ति 29,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस अभियान में टैक्‍सपेयर्स के बीच ‘सबसे पहले भरोसा’ बनाने को तरजीह दी. इसके तहत विभाग ने 17 नवंबर, 2024 को एसएमएस और ईमेल भेजना शुरू किया.

29 हजार करोड़ से ज्यादा विदेशी संपत्ति

सूत्रों के अनुसार, भारत ने हाल ही में अपने टैक्सपेयर्स को विदेशी संपत्ति और अपने इनकम की घोषणा करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था. इस अभियान के तहत, 30,161 टैक्सपेयर्स ने 29,208 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी संपत्ति और 1,089.88 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विदेशी इनकम की घोषणा की है. यह अभियान CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) द्वारा चलाया गया था, जिसका उद्देश्य टैक्सपेयर्स को विदेशी संपत्ति और इनकम की सही घोषणा करने के लिए प्रेरित करना था.

पूरा मामला क्या है?

भारत ने Common Reporting Standards (CRS) के तहत 2018 से ही विदेशी खातों और इनकम से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना शुरू कर दिया था. इसके तहत, 125 से अधिक देशों ने अपने यहां के अकाउंट होल्डर्स की वित्तीय जानकारी भारत के साथ साझा की है. इसी तरह, अमेरिका के साथ भी FATCA (Foreign Accounts Tax Compliance Act) के तहत जानकारी साझा की जाती है.

सितंबर 2024 में, भारत ने 108 देशों से विदेशी खातों और इनकम से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. इस डेटा का इस्तेमाल करते हुए, CBDT ने 17 नवंबर 2024 को एक Compliance-Cum-Awareness Campaign शुरू की. इस अभियान का उद्देश्य टैक्सपेयर्स को उनकी विदेशी संपत्ति और इनकम की सही घोषणा करने के लिए प्रोत्साहित करना था.

कैसे चला अभियान?

19,501 टैक्सपेयर्स को SMS और ईमेल भेजे गए, जिनके पास विदेशी खातों में ज्यादा पैसा या महत्वपूर्ण विदेशी इनकम थी. 30 आउटरीच सत्र, सेमिनार और वेबिनार आयोजित किए गए, जिनमें 8,500 से अधिक लोगों ने भाग लिया. सोशल मीडिया पर पैम्फलेट, ब्रोशर और संवाद सत्र के जरिए जागरूकता फैलाई गई.

नतीजा ये रहा कि 24,678 टैक्सपेयर्स ने अपने ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) की समीक्षा की. 5,483 टैक्सपेयर्स ने डिलेड रिटर्न दाखिल किए. 6,734 टैक्सपेयर्स ने नॉन रेसिडेंट बताया. 62 फीसदी टैक्सपेयर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अपने ITR में संशोधन किया.

क्यों है यह अहम?

यह अभियान Trust First के सिद्धांत पर आधारित था, जिसमें टैक्सपेयर्स पर भरोसा करते हुए उन्हें स्वेच्छा से घोषणा करने का मौका दिया गया था. इससे टैक्सपेयर्स और टैक्स डिपार्टमेंट के बीच विश्वास बढ़ा है. पिछले कुछ वर्षों में, विदेशी संपत्ति और इनकम की स्वेच्छा से घोषणा करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में लगातार बढ़ी है. ऐसे टैक्सपेयर्स की संख्या 2021-22 में 60,000 से बढ़कर 2024-25 में 2,31,452 हो गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago