✕

होम / बिजनेस / JioStar में 1100 से अधिक कर्मचारियों पर चलेगी छंटनी की तलवार, इन विभागों पर गिरेगी गाज!

JioStar में 1100 से अधिक कर्मचारियों पर चलेगी छंटनी की तलवार, इन विभागों पर गिरेगी गाज!

JioStar का वैल्यूएशन ₹70,352 करोड़ है और इसका टारगेट नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गजों को टक्कर देना और अपने टेलीविजन कारोबार को मजबूत करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फेसबुक, अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओला के बाद अब जियोस्टार भी छंटनी की तैयारी में है. जियोस्टार 1,100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा. यह झटका तब लगा जब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की इंडियन यूनिट के बीच नए ज्वाइंट वेंचर ने मर्जर के बाद ओवरलैपिंग पोस्ट में कटौती की. रिपोर्ट के अनुसार, जियोस्टार 1,100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जियोस्टार को लेकर किस तरह की रिपोर्ट सामने निकलकर आई है.

क्यों हो रही छंटनी?

लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मर्जर के बाद बनी नई कंपनी JioStar कई पदों पर कर्मचारियों की छंटनी करेगी. Viacom18 और Disney Star के मर्जर के बाद, दोनों कंपनियों के कई विभागों में एक जैसे पद हो गए हैं. नई कंपनी को बेहतर ढंग से चलाने और संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए यह छंटनी की जा रही है. जब दो बड़ी कंपनियां आपस में मिलती हैं, तो कुछ पद स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाते हैं, ताकि कंपनी को और अधिक कुशल बनाया जा सके. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब स्पोर्ट्स और डिजिटल स्ट्रीमिंग जैसे तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर पर ज्यादा फोकस करना चाहती है.

किन विभागों में छंटनी हो रही है?

छंटनी से डिस्ट्रीब्यूशन, फाइनेंस, कमर्शियल और लीगल समेत विभिन्न कॉर्पोरेट डिपार्टमेंट के कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं. प्रभावित होने वालों में शुरुआती स्तर के कर्मचारी से लेकर सीनियर मैनेजर, डायरेक्टर और यहां तक कि असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट में सूत्र ने कहा कि अभी तक, स्पोर्ट्स के हिस्से को नहीं छेड़ा गया है. उसका कारण चैंपियंस ट्रॉफी, विमेन प्रीमियर लीग (WPL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक के बाद एक होने वाले हैं. हालांकि, कलर्स कन्नड़ और कलर्स बांग्ला जैसे क्षेत्रीय मनोरंजन चैनलों पर काफी असर पड़ा है, और नौकरियों में कटौती जारी रहने की उम्मीद है.

छंटनी में कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, JioStar उन कर्मचारियों को “सेवेरेंस पैकेज” यानी नौकरी छोड़ने का मुआवजा दे रही है जिन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है. इन्हें कम से कम 6 से 12 महीने की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा 1-3 महीने का नोटिस पीरियड भी है. मुआवजा इस आधार पर निर्भर करेगा कि कर्मचारियों ने कितना समय कंपनी में बिताया है. इसके अलावा 5 साल से कम समय तक काम करने वालों को भी ग्रेच्युटी का पैसा “प्रो-राटा” आधार पर दिया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago